Thursday, 20 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Randeep Hooda Turns 50: डॉक्टर बनने का सपना छोड़ा, थिएटर से सीखा अभिनय और किरदारों में झोंक दी पूरी जान 51 शहर, 6,000 किमी और 100 दिन: राजघाट पर संपन्न हुई प्रो. सोलंकी की क्लाइमेट सत्याग्रह यात्रा UP के सरकारी स्कूलों में अब YouTubers की ‘नो एंट्री’, बिना अनुमति शूटिंग पर भी लगी रोक! कई जिलों में जारी हुए आदेश पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, 1984 सिख विरोधी दंगों से जुड़ी सजा के बीच ली अंतिम सांस जूनियर विश्व स्क्वैश चैंपियन अनाहत सिंह ने बीकानेर हाउस के तीज मेले का किया दौरा खड़गपुर में इन्दिरा आईवीएफ के नए फर्टिलिटी सेंटर की शुरुआत ₹99 और ₹999 वाली Pricing का राज, क्या सिर्फ ₹1 कम करने से बढ़ जाती है बिक्री? World Photography Day 2026: जब कैमरे में कैद हुआ इंसानी दर्द, जानिए दुनिया की 8 सबसे मार्मिक तस्वीरों की कहानी Randeep Hooda Turns 50: डॉक्टर बनने का सपना छोड़ा, थिएटर से सीखा अभिनय और किरदारों में झोंक दी पूरी जान 51 शहर, 6,000 किमी और 100 दिन: राजघाट पर संपन्न हुई प्रो. सोलंकी की क्लाइमेट सत्याग्रह यात्रा UP के सरकारी स्कूलों में अब YouTubers की ‘नो एंट्री’, बिना अनुमति शूटिंग पर भी लगी रोक! कई जिलों में जारी हुए आदेश पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, 1984 सिख विरोधी दंगों से जुड़ी सजा के बीच ली अंतिम सांस जूनियर विश्व स्क्वैश चैंपियन अनाहत सिंह ने बीकानेर हाउस के तीज मेले का किया दौरा खड़गपुर में इन्दिरा आईवीएफ के नए फर्टिलिटी सेंटर की शुरुआत ₹99 और ₹999 वाली Pricing का राज, क्या सिर्फ ₹1 कम करने से बढ़ जाती है बिक्री? World Photography Day 2026: जब कैमरे में कैद हुआ इंसानी दर्द, जानिए दुनिया की 8 सबसे मार्मिक तस्वीरों की कहानी

कटरा में ठहरे भक्त दर्शन की उम्मीद में कर रहे इंतजार

यात्रा स्थगित भूस्खलन और भारी बारिश से वैष्णो देवी यात्रा पाँचवें दिन भी रुकी।

नई दिल्ली, 30 अगस्त 2025

लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण श्री माता वैष्णो देवी यात्रा शनिवार को लगातार पाँचवें दिन भी स्थगित रही। देश के विभिन्न हिस्सों से आए सैकड़ों श्रद्धालु अभी भी कटरा में ठहरे हुए हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि जल्द ही यात्रा फिर से शुरू होगी ताकि वे माता के दर्शन कर सकें। कई श्रद्धालुओं ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए कहा कि देरी से निराशा तो है, लेकिन माता पर उनका विश्वास अटूट है। कुछ ने यह भी कहा कि चाहे उन्हें कई दिन रुकना पड़े, वे दर्शन किए बिना वापस नहीं जाएंगे। श्रद्धालुओं ने उन लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की, जिन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में अपनी जान गंवाई और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस घटना के मद्देनज़र जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 26 अगस्त को आधकुवारी के पास हुए भूस्खलन की जांच के लिए उच्चस्तरीय तीन सदस्यीय समिति गठित करने के आदेश दिए हैं। समिति की अध्यक्षता जल शक्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शालीन काबरा करेंगे, जबकि इसमें जम्मू के मंडलायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक भी शामिल होंगे। समिति को दो सप्ताह के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट उपराज्यपाल को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के अनुसार, यह समिति भूस्खलन के कारणों और परिस्थितियों की गहन जांच करेगी, किसी भी प्रकार की चूक का पता लगाएगी, राहत व बचाव कार्यों का मूल्यांकन करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस उपाय तथा मानक संचालन प्रक्रिया (SOPs) सुझाएगी।

इसी बीच, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भी इस आपदा में श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया और स्पष्ट किया कि यात्रा को मौसम की चेतावनियों की अनदेखी कर आगे नहीं बढ़ाया गया था। बोर्ड ने इस संबंध में फैल रही खबरों को निराधार और असत्य बताते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा ही सर्वोच्च प्राथमिकता है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।