Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

Bigg Boss 19 का पहला वीकेंड वार: सात कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन में, कौन होगा पहला बेघर?

Bigg Boss 19 का पहला वीकएंड वार बना सस्पेंस का खेल, दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार।

नई दिल्ली, 30 अगस्त 2025

रियलिटी शो Bigg Boss 19 का पहला ‘वीकेंड वार’ आज शनिवार को प्रसारित होने जा रहा है। हमेशा की तरह इस बार भी दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि होस्ट सलमान खान घरवालों से रूबरू होंगे और पूरे हफ्ते की घटनाओं का जायजा लेंगे।

शो शुरू हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन कंटेस्टेंट्स के बीच लगातार नोकझोंक और बहस ने माहौल को गर्मा दिया है। खाना बनाने, सफाई और रोज़मर्रा के छोटे-छोटे मुद्दों पर भी घर में खटास बढ़ी, जिससे दर्शक स्क्रीन से जुड़े रहे।

मृदुल और तान्या बनी चर्चा का केंद्र

बीते दिन रिलीज़ हुए प्रोमो ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी। प्रोमो में मृदुल तिवारी डांस करते नजर आए, वहीं सिंगर अमाल मलिक के लिए उनकी गर्लफ्रेंड की सरप्राइज एंट्री ने सबका ध्यान खींचा। इसके अलावा तान्या मित्तल अपनी एक्टिवनेस और बहसों के चलते लगातार चर्चा में रहीं।

यह भी पढ़े: ‘Baaghi 4’ का ट्रेलर रिलीज़: खून, एक्शन और बदले की सबसे जबरदस्त कहानी

नॉमिनेशन में कौन-कौन हैं?

इस हफ्ते नॉमिनेशन की लिस्ट में शामिल हैं: अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, नीलम गिरी, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और जीशान क्वाड्री। अब देखना होगा कि सलमान खान की नजर किस पर पड़ेगी और कौन होगा घर का पहला बेघर सदस्य।

घर और कंटेस्टेंट्स की झलक

इस सीजन में होस्ट सलमान खान हैं। घर में मौजूद हैं: अश्नूर कौर, जीशान कादरी, नगमा मिराजकर, अवेज़ दरबार, नेहल चुडासमा, बसीर अली, फरहाना भट्ट और कुनिका सुदानंद। शो हर रोज़ रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है और 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाता है।

आज का वीकेंड वार सिर्फ दर्शकों के लिए ही नहीं बल्कि घरवालों के लिए भी अहम है। आखिर किस पर सलमान का गुस्सा उतरेगा और किसकी होगी शो से विदाई, यह तय आज रात के एपिसोड में ही देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े: ‘Param Sundari’ Review: सिद्धार्थ-जान्हवी की जोड़ी ने जमाया रंग, लेकिन ढीली कहानी खल गई

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।