Friday, 11 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

पारुल सिंह ने पैरास्पोर्ट्स को मज़बूती देने के लिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के साथ अहम बैठक की अगुवाई की

पैरालंपिक समिति दिल्ली ने सहयोग से समावेशी खेल तंत्र बनाने का रखा प्रस्ताव

नई दिल्ली, 22 अगस्त 2025

पैरा-एथलीटों के लिए संस्थागत सहयोग को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, पैरालंपिक समिति ऑफ इंडिया (दिल्ली स्टेट) और दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ दिल्ली की अध्यक्ष श्रीमती पारुल सिंह ने आज एक प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) के साथ बैठक की। इस प्रतिनिधिमंडल में डॉ. हरविंदर सलुजा (मुख्य सलाहकार एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष), राहुल कसाना (महामंत्री), गौरव चौधरी (उपाध्यक्ष) और ललित (कोषाध्यक्ष) शामिल थे।

बैठक में राजधानी में पैरा-एथलीटों के लिए बेहतर आधारभूत ढांचा, प्रशिक्षण सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। श्रीमती सिंह ने ज़ोर देकर कहा कि पैरा-स्पोर्ट्स को समान महत्व और पहचान मिलनी चाहिए तथा दिव्यांग खिलाड़ियों को सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की तत्काल आवश्यकता है।

इस अवसर पर बोलते हुए श्रीमती पारुल सिंह ने कहा, “यह साझेदारी एक समावेशी खेल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की दिशा में अहम कदम है, जहाँ पैरा-एथलीटों को वे सभी सुविधाएं, सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा जिसके वे वास्तव में हक़दार हैं। डीएसजीएमसी जैसी सामुदायिक संस्थाओं के सहयोग से हमें पूरा विश्वास है कि हम अपने खिलाड़ियों के लिए स्थायी बदलाव ला पाएंगे।”

डीएसजीएमसी की ओर से प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने किया। उनके साथ समिति के सदस्य मोंटी कोचर, विन्नी गुजराल, गगनजोत सिंह और करणप्रीत सिंह मौजूद रहे। समिति ने पैरा-स्पोर्ट्स के उत्थान के लिए भविष्य में सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक का समापन दोनों पक्षों के इस संकल्प के साथ हुआ कि वे मिलकर पैरा-एथलीटों के लिए अधिक अवसर और संसाधन उपलब्ध कराएंगे, जिससे दिल्ली पैरा-स्पोर्ट्स का एक प्रमुख केंद्र बन सके।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MK

Manoj K Sharma

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।