Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पहली बार मनाई गई तुलसी जयंती , मोरारी बापू ने वैश्विक मंच पर 9 विद्वानों को सम्मानित किया 28 Years of ‘Dil Se…’: जब प्यार, आतंक और राजनीति को मणिरत्नम ने दी एक नई सिनेमाई भाषा बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पहली बार मनाई गई तुलसी जयंती , मोरारी बापू ने वैश्विक मंच पर 9 विद्वानों को सम्मानित किया 28 Years of ‘Dil Se…’: जब प्यार, आतंक और राजनीति को मणिरत्नम ने दी एक नई सिनेमाई भाषा

Thama टीज़र ने मचाया धमाल: Ayushmann Khurrana -रश्मिका की हॉरर-लव स्टोरी इस दिवाली करेगी रोशन पर्दे

‘Thama’ टीज़र रिलीज़: मैडॉक फिल्म्स के यूनिवर्स में पहली बार रोमांस और डर का संगम, मलाइका का डांस और दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाया क्रेज़

नई दिल्ली, 19 अगस्त 2025

मैडॉक फिल्म्स ने अपनी अगली पेशकश ‘थामा’ (Thama) का टीज़र रिलीज़ कर दिया है और सोशल मीडिया पर इसे ज़बरदस्त सराहना मिल रही है। यह फिल्म खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें पहली बार Ayushmann Khurrana और रश्मिका मंदाना एक साथ नज़र आने वाले हैं।

हॉरर और रोमांस का अनोखा संगम


टीज़र की शुरुआत रहस्यमयी जंगल से होती है, जहां दोनों कलाकारों के बीच भावनात्मक बातचीत दिल को छू लेती है। Ayushmann Khurrana – “रह पाओगी मेरे बिना? 100 साल तक।” और रश्मिका का जवाब – “100 साल तो क्या, एक पल के लिए भी नहीं।” – फिल्म की लव स्टोरी का अंदाज़ दिखाता है। लेकिन इसके बाद ही कहानी में डर, रहस्य और खून-खराबे का ट्विस्ट सामने आता है, जो दर्शकों को रोमांच से भर देता है।

यह भी पढ़े:  कानपुर के जॉली मिश्रा और मेरठ के जॉली त्यागी आमने-सामने – Jolly LLB 3 में शुरू होने वाला है असली धमाल!

ग्लैमर और हंसी का तड़का


Thama फिल्म का सरप्राइज़ पैकेज है मलाइका अरोड़ा का धमाकेदार डांस नंबर। इसके अलावा ‘पंचायत’ फेम फैसल मलिक उर्फ़ प्रहलाद चा भी फिल्म में अहम किरदार निभाते नज़र आएंगे। वहीं, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकार कहानी में जान डालते दिखेंगे।

दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज़


निर्देशक आदित्य सरपोतदर और निर्माता दिनेश विजन की जोड़ी ‘स्त्री’ और ‘स्त्री 2’ जैसी हिट फिल्मों के बाद एक और यूनिक प्रयोग लेकर आई है। Ayushmann Khurrana लगभग दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, जिससे दर्शकों का उत्साह दोगुना हो गया है। फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

फैंस की प्रतिक्रिया


Thama टीज़र लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों ने इसे ब्लॉकबस्टर बताया। एक यूज़र ने लिखा – “मैडॉक फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाला है।” जबकि एक अन्य ने कहा – “Ayushmann Khurrana की वापसी का इंतज़ार आखिरकार खत्म हुआ।”

यह भी पढ़े: Nawazuddin Siddiqui बने ‘यक्षासन’ – अंधेरे के बादशाह, दिवाली 2025 पर आएगी Thama

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।