Sunday, 11 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरुग्राम में स्टेम सेल थेरेपी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन भारत में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार पर डॉ. चरणजीत सिंह की अंतरराष्ट्रीय अपील World Mental Health Day 2026: मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कितना जरूरी, जानें भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में क्या हैं कानून छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को बड़ी राहत, खरीद दर पर 70 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा; पुराने भुगतान पर भी मिलेगा फायदा WWE Money in the Bank 2026: रोमन रेंस से लेकर ब्रॉन ब्रेकर तक, जानें कौन जीतेगा ब्रीफकेस और कौन बचाएगा खिताब Other Mommy Day 1 Collection: जेसिका चैस्टेन की हॉरर फिल्म को मिला कैसा रिस्पॉन्स, भारत में पहले दिन कमाए इतने रुपये Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया, CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल डॉ. के. ए. पॉल ने राहुल गांधी को दिया 30 दिन का अल्टीमेटम गुरुग्राम में स्टेम सेल थेरेपी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन भारत में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार पर डॉ. चरणजीत सिंह की अंतरराष्ट्रीय अपील World Mental Health Day 2026: मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कितना जरूरी, जानें भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में क्या हैं कानून छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को बड़ी राहत, खरीद दर पर 70 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा; पुराने भुगतान पर भी मिलेगा फायदा WWE Money in the Bank 2026: रोमन रेंस से लेकर ब्रॉन ब्रेकर तक, जानें कौन जीतेगा ब्रीफकेस और कौन बचाएगा खिताब Other Mommy Day 1 Collection: जेसिका चैस्टेन की हॉरर फिल्म को मिला कैसा रिस्पॉन्स, भारत में पहले दिन कमाए इतने रुपये Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया, CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल डॉ. के. ए. पॉल ने राहुल गांधी को दिया 30 दिन का अल्टीमेटम

डॉ. ललित भनोट के जन्मदिन पर ‘रन अगेंस्ट डोप’ दौड़ का आयोजन, खिलाड़ियों को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

बहादुरगढ़ के सराय औरंगाबाद स्थित डॉ. ललित भनोट अकैडमी में उनके जन्मदिन के अवसर पर “रन अगेंस्ट डोप” दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस मौके पर विभिन्न आयु वर्ग के लड़के-लड़कियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्टेरॉइड और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रखना था।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भीम अवार्डी व अकेडमी के संस्थापक चरण सिंह राठी ने बताया कि यह दौड़ प्रतियोगिता खिलाड़ियों में जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित की जाती है ताकि वे गलत साधनों की ओर न बढ़ें। अकेडमी के डायरेक्टर व अंतरराष्ट्रीय कोच कर्ण राठी ने बताया कि अभिभावकों को चाहिए कि वे कम उम्र में पदक की लालसा में बच्चों को स्टेरॉइड का सेवन न कराएं, क्योंकि इससे उनका स्वास्थ्य पूरी जिंदगी के लिए खतरे में पड़ सकता है।

मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे प्रो कबड्डी स्टार प्रदीप नरवाल ने दौड़ की शुरुआत कर सभी खिलाड़ियों को अनुशासित जीवन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय पदक विजेता विवेक राठी ने किया। इस मौके पर फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड़, औरंगाबाद सराय गांव के सरपंच राजेश राठी, मास्टर करमजीत अहलावत, बिजेंद्र ढांडा और केशर गौतम विशेष रूप से मौजूद रहे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।