Wednesday, 04 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
स्पेनिश फुटबॉलर Jesus de Miguel का 30 साल की उम्र में निधन! मैच के दौरान गोलकीपर से हुई थी टक्कर 1 जनवरी से सस्ता हो सकता है ट्रेनों का सफर! 18 ट्रेनें सुपरफास्ट के दर्जे से हुईं बाहर, गाड़ी नंबर भी बदले गए 49 साल से अंतरिक्ष में सफर कर रहा Voyager-1 जल्द तय करेगा ऐतिहासिक दूरी, अक्टूबर महीने में टूटा था संपर्क नेपाल में एवरेस्ट बेस कैंप के पास दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, भारतीय पर्यटक की मौत; न्यूजीलैंड का एक नागरिक घायल आंध्र प्रदेश छात्रा हमला: डॉ. के.ए. पॉल ने मांगी सख्त कार्रवाई पी2पी की खामी: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियम लागू करना क्यों मुश्किल हो रहा है? पी2पी लेनदेन की चुनौती: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियमों को लागू करना क्यों हो रहा मुश्किल? Scam 2010 Teaser Out: ‘सहारा स्कैम’ की कहानी से हंसल मेहता कर रहे वापसी, जानिए कौन निभाएगा सुब्रत रॉय का किरदार स्पेनिश फुटबॉलर Jesus de Miguel का 30 साल की उम्र में निधन! मैच के दौरान गोलकीपर से हुई थी टक्कर 1 जनवरी से सस्ता हो सकता है ट्रेनों का सफर! 18 ट्रेनें सुपरफास्ट के दर्जे से हुईं बाहर, गाड़ी नंबर भी बदले गए 49 साल से अंतरिक्ष में सफर कर रहा Voyager-1 जल्द तय करेगा ऐतिहासिक दूरी, अक्टूबर महीने में टूटा था संपर्क नेपाल में एवरेस्ट बेस कैंप के पास दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, भारतीय पर्यटक की मौत; न्यूजीलैंड का एक नागरिक घायल आंध्र प्रदेश छात्रा हमला: डॉ. के.ए. पॉल ने मांगी सख्त कार्रवाई पी2पी की खामी: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियम लागू करना क्यों मुश्किल हो रहा है? पी2पी लेनदेन की चुनौती: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियमों को लागू करना क्यों हो रहा मुश्किल? Scam 2010 Teaser Out: ‘सहारा स्कैम’ की कहानी से हंसल मेहता कर रहे वापसी, जानिए कौन निभाएगा सुब्रत रॉय का किरदार

डॉ. ललित भनोट के जन्मदिन पर ‘रन अगेंस्ट डोप’ दौड़ का आयोजन, खिलाड़ियों को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

बहादुरगढ़ के सराय औरंगाबाद स्थित डॉ. ललित भनोट अकैडमी में उनके जन्मदिन के अवसर पर “रन अगेंस्ट डोप” दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस मौके पर विभिन्न आयु वर्ग के लड़के-लड़कियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्टेरॉइड और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रखना था।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भीम अवार्डी व अकेडमी के संस्थापक चरण सिंह राठी ने बताया कि यह दौड़ प्रतियोगिता खिलाड़ियों में जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित की जाती है ताकि वे गलत साधनों की ओर न बढ़ें। अकेडमी के डायरेक्टर व अंतरराष्ट्रीय कोच कर्ण राठी ने बताया कि अभिभावकों को चाहिए कि वे कम उम्र में पदक की लालसा में बच्चों को स्टेरॉइड का सेवन न कराएं, क्योंकि इससे उनका स्वास्थ्य पूरी जिंदगी के लिए खतरे में पड़ सकता है।

मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे प्रो कबड्डी स्टार प्रदीप नरवाल ने दौड़ की शुरुआत कर सभी खिलाड़ियों को अनुशासित जीवन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय पदक विजेता विवेक राठी ने किया। इस मौके पर फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड़, औरंगाबाद सराय गांव के सरपंच राजेश राठी, मास्टर करमजीत अहलावत, बिजेंद्र ढांडा और केशर गौतम विशेष रूप से मौजूद रहे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version