Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

मानसून सत्र हंगामे के बीच शुरू, ऑपरेशन सिंदूर पर घमासान

पहल्गाम हमले, ट्रंप के बयान और बिहार मतदाता सूची संशोधन को लेकर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा दोपहर तक स्थगित

नई दिल्ली- मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार को भारी हंगामे के साथ हुई। विपक्षी दलों ने लोकसभा में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया, जिसके चलते कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। हंगामे का केंद्र रहा सरकार का रुख ऑपरेशन सिंदूर, पहल्गाम आतंकी हमला और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विवादित बयान।

लोकसभा में नारेबाजी, विपक्ष ने मांगा तात्कालिक बहस का समय

सत्र शुरू होते ही विपक्षी सांसद नारेबाजी करते हुए सदन के वेल में पहुंच गए। उनकी प्रमुख मांगों में शामिल था – पहल्गाम में हुए आतंकी हमले से पहले कथित खुफिया चूक की जांच और बिहार में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत मतदाता सूची में गड़बड़ियों पर जवाबदेही। इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई थी।

पीएम ने बताया ऑपरेशन सिंदूर ‘100% सफल’, विपक्ष ने उठाए सवाल

सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बयान देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर “पूरी तरह सफल” रहा। उनके अनुसार, भारतीय सेना ने 22 मिनट में सटीक कार्रवाई करते हुए सीमा पार आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। हालांकि, विपक्ष ने सवाल उठाया कि जब इतनी बड़ी कार्रवाई संभव थी, तो पहल्गाम हमला क्यों नहीं रोका जा सका। विपक्ष ने रक्षा मंत्री के बजाय स्वयं प्रधानमंत्री से जवाब मांगने की जिद पर अड़े हैं।

राज्यसभा में ट्रंप के दावों पर चर्चा की मांग

राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सीपीआई के सांसद संतोश कुमार पी ने नियम 267 के तहत चर्चा की मांग की। उनका कहना था कि सरकार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उन बयानों पर चुप्पी साधे हुए है, जिनमें उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने का दावा किया है। भारत सरकार ने इन दावों को सिरे से खारिज किया है।

रक्षा मंत्री देंगे बयान, लेकिन विपक्ष पीएम का जवाब चाहता है

सरकार की ओर से कहा गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस मुद्दे पर विस्तृत बयान देंगे। इसके बावजूद विपक्षी दल प्रधानमंत्री से सीधे जवाब की मांग पर अडिग हैं, जिससे मानसून सत्र की शुरुआत ही टकरावपूर्ण माहौल में हुई।

ये भी पढ़ें :- मुंबई की लाइफलाइन पर मौत का कहर: 11 मिनट में 7 धमाके, 189 बेगुनाहों की जान गई

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।