Sunday, 02 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल

‘ऑपरेशन सिंधु’ की पहली सफलता: इजरायल से 161 भारतीय दिल्ली लौटे, यात्रियों ने सरकार का जताया आभार

ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते टकराव के बीच विदेशों में फंसे भारतीयो को सुरक्षित लाने के लिए शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंधु’ को पहली बड़ी सफलता मिली है। इस अभियान के तहत इजरायल से 161 भारतीयों को लेकर पहली फ्लाइट मंगलवार सुबह नई दिल्ली पहुंची। दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने यात्रियों का स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, 23 जून से शुरू हुआ अभियान

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि ऑपरेशन सिंधु का इजरायली चरण 23 जून से शुरू हुआ था। पहली उड़ान जॉर्डन की राजधानी अम्मान से उड़कर मंगलवार सुबह 8:20 बजे दिल्ली पहुंची। उन्होंने कहा कि विदेशों में बसे भारतीयों की सुरक्षा सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

यात्रियों ने जताया भारत सरकार के प्रति आभार

दिल्ली पहुंचे यात्रियों ने सरकार द्वारा की गई तत्परता के लिए आभार जताया। एक महिला यात्री ने कहा, “इजरायल में हालात बेहद खराब हो चुके थे, लेकिन भारत सरकार ने समय रहते हमें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।”
एक अन्य यात्री ने बताया, “मैं यरूशलम में था जहां ईरान के मिसाइल हमलों ने तबाही मचा दी थी। अमेरिका के हस्तक्षेप के बाद स्थिति और बिगड़ गई थी, लेकिन भारत सरकार ने हमें सुरक्षित निकाल लिया, इसके लिए धन्यवाद।”

विदेश राज्य मंत्री ने जताई संतुष्टि

मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने कहा, “यह देखकर संतोष हुआ कि ऑपरेशन सिंधु के तहत 161 भारतीय नागरिक सुरक्षित लौटे हैं। यह सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है कि हम संकट की घड़ी में अपने नागरिकों के साथ खड़े रहते हैं।”

ईरान से भी हो चुकी है सुरक्षित वापसी, जारी रहेगा अभियान

सरकार ने बताया कि इससे पहले ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान में फंसे सैकड़ों भारतीयों को भी सुरक्षित भारत लाया गया था। अब इजरायल में फंसे नागरिकों की वापसी का कार्य तेज़ी से जारी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जब तक अंतिम भारतीय सुरक्षित स्वदेश नहीं लौट आता, यह अभियान जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें :- ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच डोनाल्ड ट्रंप की अपील: “युद्धविराम लागू है, कृपया इसे न तोड़ें”

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MK

Manoj K Sharma

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।