Sunday, 23 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस

शिकागो में रीता सिंह और डिज़ाइनर सब्यसाची की मुलाकात, भारतीय संस्कृति और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

अमेरिका में सक्रिय समाजसेवी रीता सिंह और प्रसिद्ध फैशन डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी की भेंट में भारतीय परंपरा, कला और महिलाओं की भूमिका पर हुई सकारात्मक बातचीत

भारतीय मूल की अमेरिकी समाजसेवी और महिला सशक्तिकरण की सक्रिय कार्यकर्ता रीता सिंह ने हाल ही में शिकागो में भारत के मशहूर फैशन डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी से मुलाकात की। यह भेंट भारतीय संस्कृति, परंपरा और महिलाओं के विकास को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने की साझा सोच का प्रतीक रही।

सब्यसाची मुखर्जी इन दिनों अपने अनूठे डिज़ाइनों के चलते 2025 मेट गाला जैसे प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में अंतरराष्ट्रीय प्रशंसा बटोर रहे हैं। वे पारंपरिक भारतीय परिधानों को आधुनिक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं, जिससे भारत की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाइयाँ मिल रही हैं। वहीं, रीता सिंह WE (Women’s Empowerment) Chicago की संस्थापक हैं और Federation of Indian Associations (FIA) की सक्रिय सदस्य भी हैं। वे भारतीय-अमेरिकी महिलाओं के लिए नेतृत्व, पहचान और अवसरों का मंच तैयार करने में वर्षों से अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

मुलाकात के बाद रीता सिंह ने कहा, “सब्यसाची जी से मिलकर बेहद प्रेरणा मिली। वे भारतीय संस्कृति को जिस गरिमा के साथ प्रस्तुत करते हैं, वह अनुकरणीय है। हमारी बातचीत में भारतीय पहचान, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक सहयोग जैसे अहम विषयों पर चर्चा हुई।”

दोनों ने इस अवसर पर इस बात पर सहमति जताई कि भारतीय परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाने और महिलाओं को आगे लाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। वे आने वाले समय में इस दिशा में मिलकर कार्य करने की इच्छा भी ज़ाहिर की।

ये भी पढ़ें :- नई दिल्ली पहली बार करेगी वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेज़बानी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिए हरसंभव सहयोग के संकेत

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।