Sunday, 02 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल झारखंड JPSC पेपर लीक के आरोपों पर बढ़ता बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, BJP ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल झारखंड JPSC पेपर लीक के आरोपों पर बढ़ता बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, BJP ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा

रिंकू का ‘कैच किंग’ कारनामा: रसेल को पीछे छोड़ KKR के नंबर-1 फील्डर बने

ईडन गार्डन्स में कैच पकड़ बनाया रिकॉर्ड, लेकिन 226 के पहाड़ जैसे स्कोर के आगे KKR ढेर

नई दिल्ली, न्यूज ऑफ द डे

IPL 2026 के छठे मुकाबले में गुरुवार को Kolkata Knight Riders और Sunrisers Hyderabad आमने-सामने थीं। मैच में भले ही KKR को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने इतिहास रच दिया।

KKR के ‘कैच किंग’ बने रिंकू

रिंकू सिंह ने SRH की पारी के दौरान अनिकेत वर्मा का कैच पकड़ते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। KKR के लिए IPL में सबसे ज्यादा 41 कैच अब रिंकू के नाम है। उन्होंने Andre Russell (40 कैच) को पीछे छोड़ा। Sunil Narine (36) तीसरे और Manoj Tiwary (30) चौथे नंबर पर है। रिंकू ने इस मैच में इसके बाद एक और शानदार कैच लेकर अपनी फील्डिंग का दम भी दिखाया।

SRH की विस्फोटक शुरुआत, 226 का पहाड़

KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर SRH को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। SRH को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने दमदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 5.4 ओवर में 82 रन जोड़े। ट्रेविस हेड ने 21 गेंदों में 219 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 46 रन बनाए। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 228 के स्ट्राइक रेट से 48 रन बनाए। अभिषेक ने अपनी इस पारी में 4 चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, हेड ने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 226 रन लगाने में सफल रही।

KKR की बल्लेबाजी लड़खड़ाई

इसके जवाब में KKR 16 ओवरों में महज 161 रन पर सिमट गई। फिन एलन ने कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ 1.3 ओवरों में 30 रन की साझेदारी की। फिन एलन महज 7 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। यहां से अंगकृष रघुवंशी ने कप्तान के साथ दूसरे विकेट के लिए 21 गेंदों में 37 रन की साझेदारी की। रहाणे ने टीम के खाते में 8 रन का योगदान दिया। अंगकृष ने रिंकू सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। रिंकू ने 35 रन जुटाए, जबकि अंगकृष ने 29 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 52 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। SRH ने ईडन गार्डन्स में खेले गए IPL 2026 के छठे मुकाबले को 65 रन से अपने नाम किया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।