Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी

वसंत कुंज में दिल दहला देने वाली घटना: हॉर्न न बजाने पर थार चालक ने सिक्योरिटी गार्ड को रौंदा

सीसीटीवी में कैद हुई हैवानियत, गार्ड के दोनों पैरों में गंभीर चोटें

दिल्ली के वसंत कुंज साउथ इलाके में महज हॉर्न न बजाने की बात पर एक युवक ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। थार कार चला रहे आरोपी ने सिक्योरिटी गार्ड को जानबूझकर गाड़ी से कुचल डाला, जिससे उसके दोनों पैरों की 10 से ज्यादा हड्डियां टूट गईं। यह पूरी वारदात सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

धमकी देने के बाद जानलेवा टक्कर, फिर गाड़ी चढ़ा दी

घायल गार्ड राजीव कुमार ने बताया कि ड्यूटी खत्म कर वह महिपालपुर रेड लाइट के पास घर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही थार गाड़ी ने जोर-जोर से हॉर्न बजाना शुरू किया। जब राजीव ने हॉर्न देने से मना किया, तो चालक ने पहले बदतमीजी की और बैटन मांगी। इनकार करने पर धमकी दी कि “अब रोड क्रॉस कर, तेरे ऊपर गाड़ी चढ़ा दूंगा।” जैसे ही राजीव रोड पार करने लगे, आरोपी ने उन्हें टक्कर मार दी और फिर गाड़ी बैक कर उनके ऊपर चढ़ा दी।

वारदात के बाद आरोपी फरार, 6 घंटे में गिरफ्तारी

घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही वसंत कुंज साउथ थाने के इंस्पेक्टर अरविंद प्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित का इलाज पंजाबी बाग स्थित एएसआई अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महज 6 घंटे के अंदर आरोपी विजय उर्फ लाला (24), निवासी रंगपुरी को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित की पहचान: एयरपोर्ट में करता है गार्ड की ड्यूटी

राजीव कुमार, जो मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते हैं और महिपालपुर में परिवार के साथ रहते हैं। घटना के समय वे अपनी नाइट ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें :- पहलगाम हमले के बाद घाटी में हाई अलर्ट, पुंछ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, LOC पर पाकिस्तानी फायरिंग जारी

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।