Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

MERI मूट कोर्ट प्रतियोगिता: छात्रों की कानूनी दक्षता ने मोहा जजों का मन

नई दिल्ली, MERI प्रोफेशनल एंड लॉ इंस्टीट्यूट में चल रही तीसरी इंट्रा कॉलेज मूट कोर्ट प्रतियोगिता का दूसरा दिन जोश, उत्साह और ज्ञानवर्धक कानूनी बहसों से भरपूर रहा। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में छात्रों ने अपने तर्क, आत्मविश्वास और शोध क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कुल 38 टीमों में से सिर्फ छह ने अपनी कानूनी समझ और प्रभावशाली प्रस्तुति से सेमीफाइनल में जगह बनाई। इन टीमों ने प्रारंभिक दौर में तर्क-वितर्क, प्रश्नों के जवाब देने की कला और कोर्टरूम में संयमित व्यवहार से निर्णायकों को प्रभावित किया।

सेमीफाइनल की निर्णायक टीम में डॉ. आकसा सिकंदर, एडवोकेट विवेक शोकीन (अधिग्रहण सचिव, रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन) और एडवोकेट कर्तिकेय मट्टा शामिल रहे। उन्होंने छात्र-प्रतिभागियों की सोच, तैयारी और कानूनी दृष्टिकोण का गहराई से मूल्यांकन किया।

कड़ी स्पर्धा के बाद MERI एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम की दो टीमें फाइनल में पहुंचीं।


फाइनल में सुप्रीम कोर्ट से आए वरिष्ठ न्यायिक विशेषज्ञों — श्री आनंद मिश्रा (एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड), एडवोकेट विशाल खट्टर और एडवोकेट वंदिता नैन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों से गहराई से सोचने, ठोस तर्क रखने और दबाव में भी अपनी बात मजबूती से रखने की अपेक्षा की।

अंततः, एलएलबी तृतीय वर्ष की एक टीम ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम को उनके गहन शोध, कोर्ट रूम में प्रस्तुति कौशल और आत्मविश्वास के लिए विशेष रूप से सराहा गया।

एमईआरआई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के उपाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) ललित अग्रवाल ने इस आयोजन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को व्यावहारिक अनुभव देकर ही उन्हें सच्चे अर्थों में पेशेवर कानूनविद बनाया जा सकता है।

मुख्य वक्ता प्रोफेसर (डॉ.) रामकांत द्विवेदी (प्रमुख, एमईआरआई सीआईएस) और प्रोफेसर (डॉ.) राकेश खुराना (सलाहकार, एमईआरआई ग्रुप) ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि कानून सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि यह हर क्षेत्र से जुड़ा है, और एक अच्छा वकील वही होता है जो परंपरागत सोच से आगे जाकर समाधान ढूंढ सके।

प्रतियोगिता के समापन पर छात्र केवल ट्रॉफी और प्रमाणपत्र ही नहीं, बल्कि न्यायिक सोच, टीम वर्क और अपने पेशे के प्रति समर्पण की भावना लेकर लौटे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।