Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी

नोएडा में महिला ने मांगी वेज बिरयानी, डिलीवरी में मिला नॉन-वेज – रेस्टोरेंट मालिक गिरफ्तार

नवरात्रि में शुद्ध शाकाहारी महिला को परोसी गई नॉन-वेज बिरयानी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

नोएडा की एक महिला द्वारा ऑनलाइन वेज बिरयानी मंगाने के बावजूद नॉन-वेज बिरयानी मिलने के मामले में रेस्टोरेंट मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना नवरात्रि के दौरान हुई, जिससे महिला भावनात्मक रूप से आहत हो गई और उसने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा किया।

महिला का भावुक वीडियो हुआ वायरल

छाया शर्मा नाम की महिला ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रोते हुए कहती हैं कि उन्होंने स्विगी के माध्यम से लखनऊवी कबाब पराठा रेस्टोरेंट से वेज बिरयानी ऑर्डर की थी। लेकिन जब उन्होंने बिरयानी खाना शुरू किया, तो कुछ ही कौर के बाद उन्हें पता चला कि वह नॉन-वेज है।

वीडियो में वह कहती हैं, “मैं एक शुद्ध शाकाहारी महिला हूं और नवरात्रि के दौरान इन्होंने मुझे नॉन-वेज खिला दिया। यह जानबूझकर किया गया है। जब मैंने वेज बिरयानी ऑर्डर की थी तो नॉन-वेज कैसे भेज सकते हैं?”

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम और एक्स (पूर्व ट्विटर) पर वायरल हो गया और लाखों बार देखा गया। कुछ लोगों ने घटना पर नाराजगी जताई, तो कुछ ने सवाल उठाया कि क्या यह गिरफ्तारी जरूरी थी या सिर्फ एक गलती का नतीजा थी।

रेस्टोरेंट मालिक गिरफ्तार, जांच जारी

वीडियो वायरल होने के बाद 7 अप्रैल को नोएडा पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए ग्रेटर नोएडा के अम्रपाली लीजर वैली में स्थित लखनऊवी कबाब पराठा रेस्टोरेंट के मालिक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मालिक की पहचान राहुल राजवंशी के रूप में की है।

गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट से भी गिरफ्तार रेस्टोरेंट मालिक की तस्वीर शेयर की गई और लिखा गया, “बिसरख थाना (सेंट्रल नोएडा): ऑनलाइन वेज बिरयानी ऑर्डर पर नॉन-वेज भेजने के मामले में रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार।”

https://twitter.com/noidapolice/status/1909237530912047307

पुलिस ने कहा है कि मामले की पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना सिर्फ एक ऑर्डर की गलती नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था और उपवास के दिनों में की गई एक गंभीर चूक मानी जा रही है। इसने ऑनलाइन फूड डिलीवरी सिस्टम की जवाबदेही और निरीक्षण प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें :- Kerala Viral Video : कर्मचारी को कुत्ते की तरह रेंगने पर मजबूर किया गया

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।