Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य

दिल्ली: नरेला में झुग्गी टूटने पर केजरीवाल का बीजेपी पर वार, ‘भगवान सजा देगा’

दिल्ली चुनाव 2025: नरेला में झुग्गियां तोड़े जाने के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी को जमकर घेरा। दोनों नेताओं ने बीजेपी पर गरीबों और झुग्गीवासियों के प्रति नफरत फैलाने का आरोप लगाया।

चुनावी सरगर्मी और बीजेपी पर आरोप, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के साथ ही राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। 8 जनवरी को मुख्यमंत्री आतिशी ने झुग्गियां गिराने के लिए बीजेपी पर तीखा हमला किया। इसके बाद आप संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सोशल मीडिया पर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

केजरीवाल ने लिखा,
“एक तरफ झुग्गीवासियों के साथ सोने और उनके बच्चों के साथ कैरम खेलने का दिखावा करते हैं, और दूसरी तरफ उनकी झुग्गियां गिराकर छोटे बच्चों को ठंड में सड़क पर छोड़ देते हैं। भगवान ऐसे लोगों को जरूर सजा देगा।”

मुख्यमंत्री आतिशी का बयान

मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा,
“कड़कड़ाती ठंड में बीजेपी की केंद्र सरकार ने नरेला में झुग्गियां गिरा दीं। महिलाएं और बच्चे बेघर हो गए। भाजपा को झुग्गीवासियों से इतनी नफरत क्यों है? मैं नरेला जाकर प्रभावित लोगों से मिलूंगी और उनकी हरसंभव मदद करूंगी।”

चुनाव आयोग की घोषणा

दिल्ली चुनाव आयोग ने 7 जनवरी को मतदान की तारीख घोषित की। 5 फरवरी को वोटिंग होगी, और परिणाम 8 फरवरी को सामने आएंगे।

ये भी पढ़ें :- साधु यादव ने जनहित दल को दिया समर्थन, 22 विधानसभा सीटों पर देंगे साथ

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।