Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी, दिल्ली मेट्रो के 8 स्टेशनों के गेट बंद

नई दिल्ली।

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में किसानों के उग्र विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की। एडवाइजरी में यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना बनाने और संभावित देरी और वैकल्पिक रूट्स के बारे में जानकारी पर नजर रखने को कहा गया है। इस बीच किसानों के दिल्ली की ओर कूच करने के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के 8 स्टेशन पर एक या उससे अधिक प्रवेश और निकासी गेट मंगलवार को सुबह बंद कर दिए गए। हालांकि ये स्टेशन बंद नहीं हैं और यात्रियों को अन्य गेट के जरिए अंदर और बाहर जाने की अनुमति दी गई है।

दिल्ली एयरपोर्ट द्वारा जारी बयान में कहा गया है, “कृपया ध्यान रखें कि 13.02.2024 से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर किसानों के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के कारण, यातायात में बदलाव प्रभावी रहेगा। वाणिज्यिक वाहनों के लिए, यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन 12.02.2024 से लागू किया जाएगा।” एडवाइजरी में यात्रियों से वैकल्पिक रूट्स के बारे में अपडेट्स जानकारी पर नजर रखने को कहा गया है।

एडवाइजरी में आगे कहा गया है, “समय पर आगमन सुनिश्चित करने के लिए हम यात्रियों को सुविधाजनक परिवहन विकल्प के लिए टर्मिनल 1 (T1) के लिए मैजेंटा लाइन या टर्मिनल 3 (T3) के लिए एयरपोर्ट मेट्रो का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।” दिल्ली एयरपोर्ट के अलावा विस्तारा और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस ने भी किसानों के विरोध को देखते हुए अपने-अपने अपडेट जारी किए।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।