Sunday, 20 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Don’t Ask, Don’t Tell: अमेरिका की एक ऐसी नीति, जिसने LGBTQ सैनिकों को उनकी पहचान छिपाने पर मजबूर किया ऋषभ पंत के ODI भविष्य पर उठे सवाल, आकाश चोपड़ा बोले- ‘सेलेक्शन कमेटी ने मन बना लिया है’ Golmaal 5 Release Date: नए साल पर लौटेगी ‘गोलमाल’ गैंग! अजय-अक्षय की जोड़ी से बढ़ी उम्मीद, अक्षय खन्ना से होगा सीधा क्लैश कायू रिचुअल्स के 6 महीने पूरे, यौन स्वास्थ्य से फेफड़ों की सेहत तक विस्तार DUSU Election Results 2026: ABVP के यश डबास अध्यक्ष बने, दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष; NSUI का नहीं खुला खाता Russia Sanctions Bill: रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की सख्ती, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, समझें पूरा मामला परीक्षा के दौरान ChatGPT का इस्तेमाल करने वाले IIT बॉम्बे के छात्र ने की खुदकुशी, घटना के बाद छात्रों का प्रदर्शन तेलंगाना HC के दानम नागेंद्र को अयोग्य ठहराने के फैसले का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत Don’t Ask, Don’t Tell: अमेरिका की एक ऐसी नीति, जिसने LGBTQ सैनिकों को उनकी पहचान छिपाने पर मजबूर किया ऋषभ पंत के ODI भविष्य पर उठे सवाल, आकाश चोपड़ा बोले- ‘सेलेक्शन कमेटी ने मन बना लिया है’ Golmaal 5 Release Date: नए साल पर लौटेगी ‘गोलमाल’ गैंग! अजय-अक्षय की जोड़ी से बढ़ी उम्मीद, अक्षय खन्ना से होगा सीधा क्लैश कायू रिचुअल्स के 6 महीने पूरे, यौन स्वास्थ्य से फेफड़ों की सेहत तक विस्तार DUSU Election Results 2026: ABVP के यश डबास अध्यक्ष बने, दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष; NSUI का नहीं खुला खाता Russia Sanctions Bill: रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की सख्ती, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, समझें पूरा मामला परीक्षा के दौरान ChatGPT का इस्तेमाल करने वाले IIT बॉम्बे के छात्र ने की खुदकुशी, घटना के बाद छात्रों का प्रदर्शन तेलंगाना HC के दानम नागेंद्र को अयोग्य ठहराने के फैसले का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूकः बाउंड्री पार कर रनवे तक पहुंचा नशे में धुत्त शख्स!

नई दिल्ली।

गणतंत्र दिवस के दौरान देश की राजधानी दिल्ली में हाई अलर्ट के बाद भी दिल्ली हवाई अड्डे की सुरक्षा में एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है। वहां एक शख्स एयरपोर्ट की बाउंड्री को पार करते हुए रनवे तक पहुंच गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी के आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को इस घटना की पुष्टि की। हालांकि सूचना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ा लिया था।

आईजीआई एयरपोर्ट की सुरक्षा देखने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने मामले में ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में एक हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड किया है। बताया गया कि बाउंड्री कूदकर रनवे पर आया शख्स नशे में था। सबसे पहले एयर इंडिया की फ्लाइट के एक पायलट ने उसे शनिवार रात करीब 11:30 बजे रनवे पर देखा था। पायलट ने फौरन इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को दी और बताया था कि एक आदमी टैक्सिंग के दौरान विमान के सामने से गुजर गया है। तत्काल मामले की जानकारी सीआईएसएफ को दी गई।

सूत्रों के मुताबिक सीआईएसएफ ने फौरन रनवे पर मौजूद उस शख्स को पकड़ा और दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। शुरुआती जांच से पता चला कि आरोपी नशे का आदी है और हरियाणा के नूंह जिले का रहने वाला है। सीआईएसएफ ने इस मामले की फौरन जांच शुरू की थी। बाद में घटना के दिन ड्यूटी पर मौजूद एक हेड कॉन्स्टेबल को लापरवाही पाए जाने पर निलंबित कर दिया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।