Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट?

द्वारका कोर्ट ने डीडीए अधिकारी को हिरासत में लेने का जारी किया आदेश, नसीरपुर में की थी तोड़फोड़ की कार्रवाई

नई दिल्ली।

द्वारका कोर्ट के एक डिस्ट्रिक्ट जज ने डीडीए के एक कमिश्नर (लैंड एंड मैनेजमेंट) को हिरासत में लेकर अदालत के सामने पेश करने का दिल्ली पुलिस को आदेश दिया है। डीडीए अधिकारी के खिलाफ यह कार्रवाई एक आदेश की अवमानना के लिए की गई। अदालत ने सुनवाई करते हुए नसीरपुर गांव में वादी की लगभग 1000 वर्ग गज जमीन पर तोड़फोड़ या उससे वादी को बेदखल करने पर रोक लगा दी थी। बावजूद डीडीए की कार्रवाई जारी रहने का वादी ने आरोप लगाया, जिस पर अदालत ने यह आदेश दिया है।

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज (SW) अमन प्रताप सिंह ने कोड ऑफ सिविल प्रोसिजर (सीपीसी) की धारा 32 और 94 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए डीसीपी साउथ ईस्ट को निर्देश दिया कि वह डीडीए के कमिश्नर (लैंड एंड मैनेजमेंट) विकास सिंह को हिरासत में लें और 9 फरवरी या उससे पहले पेश करें। ताकि उन्हें कारण बताओ नोटिस देकर यह पूछा जा सके कि उन्हें तीन महीने के लिए जेल में क्यों न रखा जाए? अदालत ने साफ कहा कि अगर डीसीपी साउथ ईस्ट इस आदेश के अनुपालन में असफल रहते हैं तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से अदालत के सामने पेश होकर इसकी वजह बतानी होगी। मामले में अगली सुनवाई 9 फरवरी को होगी।

वादी करमवीर सोलंकी की ओर से वकील राजेश कौशिक ने अर्जी दायर कर मामले में अवमानना कार्रवाई की अदालत से मांग की थी। अर्जी में डीडीए अधिकारी पर इस अदालत के 2 जनवरी के आदेश के उल्लंघन का आरोप लगाया गया। वादी के मुताबिक नसीरपुर गांव में उसकी लगभग 1000 वर्ग गज जमीन है, जो उसे उसके पुरखों से मिली है। एक दिन अचानक से डीडीए जमीन अपनी होने का दावा करने लगा और वादी को डिमोलिशन या जमीन से बेदखल करने के लिए धमकाने लगा। दूसरी तरफ डीडीए ने दलील दी कि खसरा नंबर 393 के तहत जमीन उसकी है और वादी उसे हड़पना चाहता है। अदालत ने हालांकि वादी के पक्ष में अंतरिम आदेश पारित किया था।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।