Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर गहराया रहस्य! 33 सेकंड के वीडियो में दिखी ‘रसिक दुलारी शरण’ की आखिरी हलचल, आश्रम ने बदले नियम WhatsApp New Parental Controls: अब माता-पिता कर सकेंगे बच्चों के WhatsApp अकाउंट को कंट्रोल, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर? ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर गहराया रहस्य! 33 सेकंड के वीडियो में दिखी ‘रसिक दुलारी शरण’ की आखिरी हलचल, आश्रम ने बदले नियम WhatsApp New Parental Controls: अब माता-पिता कर सकेंगे बच्चों के WhatsApp अकाउंट को कंट्रोल, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर? ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल?

JEE Main 2026 सेशन 1 की परीक्षा तारीखों में बदलाव, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल

NTA ने JEE Main 2026 सेशन 1 की परीक्षा तारीखों में बदलाव किया है। 8 जनवरी 2026 को जारी नोटिस के साथ एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप भी जारी कर दी गई है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2026 के सेशन 1 की परीक्षा तारीखों में बदलाव कर दिया है। एजेंसी ने यह जानकारी 8 जनवरी 2026 को एक आधिकारिक नोटिस के जरिए दी। इसी के साथ उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप भी जारी कर दी गई है।

पहले JEE मेन 2026 का जनवरी सेशन 21 जनवरी से 30 जनवरी के बीच आयोजित किया जा रहा था, लेकिन अब अपडेटेड शेड्यूल के अनुसार यह परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक कराई जाएगी।

JEE Main 2026 Session 1: नया परीक्षा कार्यक्रम

NTA द्वारा जारी अपडेटेड शेड्यूल के मुताबिक, बीई/बीटेक (पेपर 1) की परीक्षाएं कई दिनों तक दो शिफ्ट में होंगी, जबकि आर्किटेक्चर और प्लानिंग से जुड़े पेपर एक ही दिन आयोजित किए जाएंगे।

पेपर 1 (B.E / B.Tech)

.परीक्षा तिथि: 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2026
.पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
.दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

पेपर 2 (B.Arch और B.Planning)

.परीक्षा तिथि: 29 जनवरी 2026
.समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

JEE मेन 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी

NTA ने 8 जनवरी को JEE मेन 2026 सेशन 1 की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप भी जारी कर दी है। इसके जरिए उम्मीदवार यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी। रजिस्टर्ड उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे करें सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘Session 1 City Intimation Slip’ के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. जानकारी सबमिट करते ही सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  5. भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

एडमिट कार्ड कब होंगे जारी?

NTA के मुताबिक, JEE मेन 2026 सेशन 1 के एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे। ऐसे में हॉल टिकट 17 जनवरी 2026 के बाद कभी भी जारी हो सकते हैं। सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड से पहले इसलिए जारी की जाती है ताकि छात्र समय रहते यात्रा और ठहरने की व्यवस्था कर सकें।

देश और विदेश में होंगे परीक्षा केंद्र

इस साल JEE मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा देश भर के कई शहरों के अलावा भारत से बाहर 15 शहरों में भी आयोजित की जाएगी। परीक्षा विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में होगी।

यह भी पढ़े : नई दिल्ली में अटल पुरस्कार 2025 का आयोजन, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी ने किया सम्मान वितरण

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।