Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य

सीकेएम लॉ कॉलेज प्रोफेसर अपहरण मामला: कल जज गायब हो जाएंगे, ऐसे चलाएंगे प्रशासन आप: पटना हाईकोर्ट

एसपी सहित केस से जुड़े सभी लोगों को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का दिया आदेश

पुलिस प्रशासन को लगाई फटकार, अगली सुनवाई 15 दिसंबर को

पटना।

पटना हाईकोर्ट ने सीकेएम लॉ कॉलेज अरिया के प्रोफेसर विपिन किशोर मिश्रा के अपहरण के मामले में सुनवाई करते हुए पुलिस प्रशासन को फटकार लगाई है। जस्टिस पीबी बैजन्त्री और जस्टिस आरसी मालवीय की पीठ ने सुनवाई करते हुए कहा, “राज्य से प्रोफेसर गायब हो रहे हैं, डॉक्टर गायब हो रहे हैं….कल जज भी गायब हो जाएंगे, ऐसे चलाएंगे राज्य में प्रशासन आप।” पीठ ने इस मामले में एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर व केस आईओ सहित गठित दो एसआईटी टीमों को अगली तारीख पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का आदेश दिया है। पीठ ने अगली सुनवाई 15 दिसंबर के लिए तय की है।

बता दें कि इस मामले पर इसी बेंच ने दो हफ़्ते पहले सुनवाई की थी जब पुलिस को अदालत की तरफ से प्रोफेसर विपिन किशोर मिश्रा की बॉडी कोर्ट के समक्ष पेश करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया गया था। लेकिन दो हफ्ते बाद भी पुलिस की छानबीन केवल कागज़ों पर ही दिखी, जिससे अदालत पुलिस प्रशासन से काफी नाराज दिखी और पुलिस प्रशासन को फटकार लगाते हुए जांच में जुटे सभी अधिकारियों को अपने समक्ष पेश होने का आदेश जारी कर दिया।

बता दें कि 24 सितंबर 2022 को सीकेएम लॉ कॉलेज के प्रोफेसर विपिन किशोर मिश्रा का अपहरण उस वक्त हुआ था जब वे शाम में कॉलेज से हाजि़री बनाने के बाद निकले थे। विपिन मिश्रा सुपौल जिले के बीरपुर निवासी है। उनके अपहरण के बाद 25 सितंबर को उनकी पत्नी स्वर्गीय प्रेमलता मिश्रा ने बीरपुर से आकर अररिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। आज इस मामले को एक साल से अधिक वक्त बीत चुका है लेकिन ये अपहरण की गुत्थी अभी भी सुलझ नहीं पाई है। फिलहाल पटना हाईकोर्ट ने पुलिस प्रशासन से उसके समक्ष उपस्थित होकर जवाब देने का निर्देश दिया है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।