Saturday, 08 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
असम बाढ़ राहत के लिए Gen Z, DU और नॉर्थ ईस्ट छात्रों ने बढ़ाया मदद का हाथ Great Train Robbery, 1963: जब एक नकली सिग्नल दिखाकर लुटेरों ने लूट ली पूरी ट्रेन, जानिए दुनिया के सबसे बड़े ट्रेन डकैती की कहानी 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक, संसद में उठी SHIELD बिल की चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, बुमराह के बाद साई सुदर्शन भी श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हिमाचल के चंबा में दर्दनाक बस हादसा! 8 की मौत, 11 घायल Happy Birthday Roger Federer: 20 ग्रैंड स्लैम खिताब और 237 हफ्तों तक लगातार नंबर-1, एक गुस्सैल टेनिस प्लेयर कैसे बना ‘टेनिस का जेंटलमैन’ अमेरिकी सीनेटर टिम शीही ने डॉ. के. ए. पॉल का समर्थन, FCRA पर मोदी सरकार से अपील Bengaluru 5-Star Hotel Raid: महंगे होटलों की रसोई में मिला एक्सपायर्ड दूध और खराब मांस, 26 होटलों पर Food Safety की जांच असम बाढ़ राहत के लिए Gen Z, DU और नॉर्थ ईस्ट छात्रों ने बढ़ाया मदद का हाथ Great Train Robbery, 1963: जब एक नकली सिग्नल दिखाकर लुटेरों ने लूट ली पूरी ट्रेन, जानिए दुनिया के सबसे बड़े ट्रेन डकैती की कहानी 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक, संसद में उठी SHIELD बिल की चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, बुमराह के बाद साई सुदर्शन भी श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हिमाचल के चंबा में दर्दनाक बस हादसा! 8 की मौत, 11 घायल Happy Birthday Roger Federer: 20 ग्रैंड स्लैम खिताब और 237 हफ्तों तक लगातार नंबर-1, एक गुस्सैल टेनिस प्लेयर कैसे बना ‘टेनिस का जेंटलमैन’ अमेरिकी सीनेटर टिम शीही ने डॉ. के. ए. पॉल का समर्थन, FCRA पर मोदी सरकार से अपील Bengaluru 5-Star Hotel Raid: महंगे होटलों की रसोई में मिला एक्सपायर्ड दूध और खराब मांस, 26 होटलों पर Food Safety की जांच

2023-24 घरेलू सीजन में विदर्भ से खेलेगा दिल्ली का यह दिग्गज खिलाड़ी

पिछले सीजन में बनाए थे सबसे ज्यादा रन

नई दिल्ली।

दिल्ली के 31 वर्षीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ध्रुव शौरी ने 2023-24 के घरेलू रणजी सीजन के शुरू होने से पहले अपनी टीम बदल ली है। उन्होंने इस बार के रणजी सीजन में विदर्भ से जुड़ने के संकेत दिए हैं। वह इस बार विदर्भ की टीम से खेलते हुए नज़र आ सकतें हैं।

भारत के घरेलू क्रिकेट में ध्रुव शौरी एक बड़े खिलाड़ी हैं और फर्स्ट क्लास करियर में उन्होंने काफी रन बनाए हैं। दिल्ली की ओर से खेलते हुए पिछला सीजन उनके करियर का सबसे शानदार सीजन रहा है। बता दें कि ध्रुव ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के कुल 52 मैचों की 83 पारियों में 11 शतक और 16 अर्धशतक की बदौलत 54.87 की औसत से कुल 3,841 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 252 रनों का रहा है। फर्स्ट क्लास के इन 52 मैचों में से ध्रुव ने 42 मैच दिल्ली की ओर से खेले हैं।

इसके अलावा दिल्ली के इस बल्लेबाज के लिस्ट ए करियर की बात करें तो इसमें भी उन्होंने 60 मैच खेले हैं। इन 60 मैचों की 59 पारियों में उन्होंने 36.01 की औसत और 75.62 की स्ट्राइक रेट से 1,945 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 2 शतक और 16 अर्धशतक निकले हैं। जबकि टी-20 फॉर्मेट में इस खिलाड़ी ने 41 मैचों की 37 पारियों में 28.86 की औसत और 116.39 की स्ट्राइक रेट के साथ 866 रन बनाए हैं।

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ध्रुव शौरी ने नितीश राणा के साथ मिलकर दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) से अनुरोध किया था कि उन्हें कहीं और से खेलने की अनुमति देने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया जाए। उसके बाद हाल ही में ध्रुव शौरी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए विदर्भ में शामिल होने की घोषणा की। एक रिपोर्ट के अनुसार विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ने ध्रुव शौरी के शामिल होने की पुष्टि भी की है।

https://www.instagram.com/dhruv_shorey/?utm_source=ig_embed&ig_rid=908ebd7a-d4aa-4a16-98de-466cee3fd16f

गौरतलब है कि शौरी के लिए पिछला रणजी सीज़न उनके करियर का सबसे शानदार सीज़न रहा था, जिसके दम पर उन्हें विदर्भ की टीम में शामिल होने का मौका मिला है। रणजी सीज़न 2022-23 में उन्होंने 95.44 की बेहतरीन औसत से 859 रन बनाए थे। इस सीजन में वह दिल्ली के सबसे ज्यादा और कुल मिलाकर चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।