Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं

मशहूर स्टंटमैन की 68 मंजिला टावर से गिरकर मौत, घंटेभर पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी चढ़ाई की फोटो

नई दिल्ली।

गगनचुंबी इमारतों पर करतब दिखाने के लिए मशहूर स्टंटमैन डेयरडेविल यानी रेमी ल्यूसिडी की हांगकांग में 68वीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। ल्यूसिडी ने अपनी मौत से करीब एक घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी।

ऐसे हुई मौत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ल्यूसिडी ट्रेगुंटर टावर परिसर में स्टंट दिखाने के लिए अंदर गए। जब वह टावर चढ़ रहे थे, तो वह ऊपरी मंजिल के पेंटहाउस के बाहर फंस गए। इसलिए घबराहट में उन्होंने एक खिड़की को खटखटाया, इससे वहां काम कर रही एक नौकरानी चौंक गई। उसे देखकर वह भी घबरा गए और उनका पैर फिसल गया। इससे वह 68वीं मंजिल से गिर गए और उनकी मौत हो गई।

झूठ बोलकर गए थे इमारत के अंदर

हांगकांग के अधिकारियों ने बताया कि ल्यूसिडी को शाम करीब 6 बजे इमारत में देखा गया और उन्होंने गेट पर सुरक्षा गार्ड को बताया कि वह 40वीं मंजिल पर एक दोस्त से मिलने आए हैं। जब कथित मित्र से कर्मचारियों ने पुष्टि की तो पता चला कि ल्यूसिडी ने झूठ बोला।

49वीं मंजिल तक दिखे सीसीटीवी में

सुरक्षाकर्मी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह पहले ही लिफ्ट में जा चुके थे। सीसीटीवी फुटेज में उन्हें 49वीं मंजिल पर आते और बाद में इमारत के शीर्ष पर सीढ़ी चढ़ते हुए देखा जा सकता है। लोगों को छत की ओर जाने वाली खिड़की खुली हुई मिली, लेकिन उनका कहना है कि ल्यूसिडी को कहीं नहीं देखा।

एक कैमरा भी मिला

हालांकि शाम साढ़े सात बजे के करीब शख्स को खिड़की को खटखटाते देखा गया, जिससे अपार्टमेंट की एक नौकरानी को पुलिस को फोन करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ल्यूसिडी पेंटहाउस के बाहर फंसे हुए थे और मदद के लिए खिड़की पर हाथ मार रहे थे। बता दें कि पुलिस को घटनास्थल पर ल्यूसिडी का कैमरा मिला और उसमें उनके ऊंची ऊंचाई वाले स्टंट के वीडियो थे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।