Sunday, 02 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल झारखंड JPSC पेपर लीक के आरोपों पर बढ़ता बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, BJP ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में ₹200 से ज्यादा की कटौती, दिल्ली-कोलकाता में कारोबारियों को राहत दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल झारखंड JPSC पेपर लीक के आरोपों पर बढ़ता बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, BJP ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में ₹200 से ज्यादा की कटौती, दिल्ली-कोलकाता में कारोबारियों को राहत

‘Brown’ Trailer Release : करिश्मा कपूर का डार्क अवतार, हेलेन की वापसी ने बढ़ाया रोमांच

अभिनेत्री करिशमा कपूर की अपकमिंग सीरीज Brown’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस नई क्राइम-ड्रामा सीरीज में करिश्मा कपूर का बिल्कुल ही अलग अवतार नजर आ रहा है। ट्रेलर में हेलेन को देखकर दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है।

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री करिशमा कपूर की मच अवेटेड सीरीज ‘Brown’ का ट्रेलर शनिवार (30 मई) को रिलीज हो चुका है। इस सीरीज़ में करिश्मा कपूर लंबे समय बाद एक बेहद अलग और गंभीर किरदार में नजर आ रही हैं। करिश्मा को इस अवतार में देखने के बाद उनके फैंस के बीच शो को देखने का उत्साह बढ़ चुका है। वहीं इस ट्रेलर में हमें 1960 और 70 के दशक की ग्लैमरस अभिनेत्री हेलेन भी नजर आ रही हैं। फिल्मों में लंबे समय बाद वापसी कर रहीं हेलेन को देखकर दर्शकों के बीच रोमांच दोगुना हो गया है।

मर्डर मिस्ट्री से लैस है ब्राउन

बात करें ब्राउन की तो कहानी मर्डर मिस्ट्री से पूरी तरह लैस नजर आती है। ट्रेलर की शुरुआत भी एक हत्या से होती है और इसकी छानबीन की जिम्मेदारी रीटा ब्राउन को दी जाती है, जिसका किरदार करिश्मा कपूर निभा रही हैं। करिश्मा के लिए इस केस को सुलझा पाना आसान नहीं होगा क्योंकि वे इसके अलावा भी अपने अतीत में घटी किसी घटना को लेकर मानसिक रूप से जूझ रही हैं। शराब के नशे में पूरी तरह से डूब चुकी रीटा अपनी परेशानियों के साथ-साथ अपना फर्ज निभाने की भी पूरी कोशिश कर रही हैं। फिल्म का प्लॉट बंगाल की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

हेलेन की दिखी झलक

ट्रेलर के दौरान दर्शकों को 1960 और 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री हेलेन की भी एक झलक देखने को मिलती है। हेलेन ने अपने अभिनय और खूबसूरती से 70 के दशक में सिनेमा प्रेमियों को अपना दीवाना बनाया था। उन्होंने गुमनाम (1965), लहू के दो रंग (1979), कारवां (1971) और डॉन (1978) जैसी फिल्मों में अभिनय किया। फिल्म डॉन में उनपर फिल्माया गया आईटम सॉन्ग ‘ये मेरा दिल प्यार का दीवाना’ को आज भी दर्शकों द्वारा पसंद किया जाता है।   

कब और कहां रिलीज होगी ब्राउन

सीरीज में करिश्मा कपूर और हेलेन के अलावा सूर्या शर्मा, जीशु सेनगुप्ता और सोनी राजदान भी नजर आने वाले हैं। सीरीज 5 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर स्ट्रीम की जाएगी। माना जा रहा है कि यह सीरीज अभेक बरुआ के चर्चित उपन्यास ‘सिटी ऑफ डेथ’ पर आधारित है।

ये भी पढ़ें :- Jacinda Ardern की डॉक्यूमेंट्री को सलाम, ‘Prime Minister’ ने जीता Emmy का सर्वोच्च पुरस्कार…

Home » ‘Brown’ Trailer Release : करिश्मा कपूर का डार्क अवतार, हेलेन की वापसी ने बढ़ाया रोमांच

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MD Faijan

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।