Friday, 25 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Sikkim Landslide: सिक्किम में बारिश के बीच आया बड़ा भूस्खलन, रिंबी में 30 से ज्यादा घर प्रभावित RIP Mushtaq Khan: ‘Welcome’ के बल्लू ने 56 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, जानिए उनके जीवन से जुड़े 5 अनसुने किस्से Bank Strike: 5-डे वर्किंग समेत कई मांगों को लेकर तीन दिन तक बैंक हड़ताल, जानिए आम लोगों और बैंकिंग सिस्टम पर इसके संभावित असर वॉशिंगटन ग्लोबल पीस समिट में 58 युद्धों को खत्म करने की अपील तमिलनाडु के एक स्कूल के नाश्ते में निकली छिपकली, 36 छात्र हुए अस्पताल में भर्ती अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ‘Real Kashmir Football Club’ का जलवा, Emmy Awards के लिए नॉमिनेट हुई सिरीज Nikon Z5IIC Announced: 15 सीन मोड्स और फिश डिटेक्शन जैसे फीचर्स से लैस, फुल-फ्रेम कैमरा अब होगा पहले से और भी आसान CEC ज्ञानेश कुमार पर अवमानना कार्रवाई की मांग, सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की कथित अनदेखी का आरोप Sikkim Landslide: सिक्किम में बारिश के बीच आया बड़ा भूस्खलन, रिंबी में 30 से ज्यादा घर प्रभावित RIP Mushtaq Khan: ‘Welcome’ के बल्लू ने 56 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, जानिए उनके जीवन से जुड़े 5 अनसुने किस्से Bank Strike: 5-डे वर्किंग समेत कई मांगों को लेकर तीन दिन तक बैंक हड़ताल, जानिए आम लोगों और बैंकिंग सिस्टम पर इसके संभावित असर वॉशिंगटन ग्लोबल पीस समिट में 58 युद्धों को खत्म करने की अपील तमिलनाडु के एक स्कूल के नाश्ते में निकली छिपकली, 36 छात्र हुए अस्पताल में भर्ती अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ‘Real Kashmir Football Club’ का जलवा, Emmy Awards के लिए नॉमिनेट हुई सिरीज Nikon Z5IIC Announced: 15 सीन मोड्स और फिश डिटेक्शन जैसे फीचर्स से लैस, फुल-फ्रेम कैमरा अब होगा पहले से और भी आसान CEC ज्ञानेश कुमार पर अवमानना कार्रवाई की मांग, सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की कथित अनदेखी का आरोप

बकरीद को लेकर दिल्ली सरकार ने जारी किया फरमान, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर होंगे केस दर्ज

बकरीद के मौके पर दिल्ली सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर सख्त कार्रवाई की जाने की बात कही गई है। इसके अलावा कुर्बानी के लिए सार्वजनिक स्थानों के उपयोग पर भी पाबंदी लगाई गई है।

दिल्ली में बकरीद के त्योहार को ध्यान नें रखते हुए विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने पशु कल्याण संबंधी कानूनों पर एक नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत उन्होंने गाय, ऊंट समेत कई अन्य प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी या हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाए जाने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही दिल्ली के कई सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं की खरीद-बिक्री और कुर्बानी को भी गैर-कानूनी करार दिया गया है, और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए हैं। उन्होंने प्रशासन से इन तमाम विषयों पर ध्यान देने और निगरानी रखने के भी निर्देश दिए हैं।

इन जानवरों की कुर्बानी गैर-कानूनी 

कपिल मिश्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी कि, उन सभी जानवरों की एक सूची बनाई गई है, जिनकी कुर्बानी पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसमें गाय, बछड़ा, गौवंश और ऊंट की कुर्बानी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रखी गई है। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने का भी प्रावधान है। उन्होंने कहा कि जानवरों का रक्षा सांस्कृतिक और नैतिक कर्तव्य है जिसका पालन सभी दिल्लीवासियों को करना है।

इन स्थानों पर कुर्बानी प्रतिबंधित

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि गली, सड़क या खुले क्षेत्रों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं की कुर्बानी की इजाजत नहीं होगी। इसके लिए कुछ वैध स्थलों का चयन किया गया है, जहां पर कुर्बानी की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा कुर्बानी के बाद पशुओं के खून एवं अपशिष्टों को नालियों, सीवरों या किसी भी सार्वजनिक स्थानों पर डालने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। यदि कोई भी इन नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उस पर कार्रवाई किए जाने के सख्त आदेश दिए गए हैं।

लोगों से भी की अपील

कपिल मिश्रा ने लोगों से भी यह अपील की है कि वे सरकार द्वारा जारी इन तमाम गाइडलाइनों का पालन करें। साथ ही यदि कोई व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो इस बात की सूचना पुलिस या दिल्ली सरकार के विकास विभाग को दें।

आपको बता दें कि, देशभर में 28 मई को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें :- कौन हैं Cockroach Janta Party के फाउंडर अभिजीत दीपके, जिन्होंने मचा दी है सोशल मीडिया पर खलबली…

Home » बकरीद को लेकर दिल्ली सरकार ने जारी किया फरमान, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर होंगे केस दर्ज
शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MD Faijan

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।