इटली के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को टॉफी गिफ्ट करने वाली रील सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस रील पर कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे नौटंकी करार दिया है।
पांच देशों की यात्रा पर निकले भारत के प्रधानमंत्री इसके अंतिम चरण के लिए मंगलवार (19 मई) को इटली पहुंचे। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका रोम में भव्य स्वागत किया। इसके बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्री की एक वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। दरअसल, उस वीडियो में पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री और अपनी मित्र को “मेलोडी टॉफी” गिफ्ट करते नजर आ रहे थे।
राहुल गाँधी ने की आलोचना
अपनी इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी उपहार के रूप में देने पर विपक्ष ने पीएम मोदी पर तीखे प्रहार किए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कथित तौर पर अपने एक्स हेंडल पर लिखा, “आर्थिक तूफान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बॉट रहे हैं”!
आगे उन्होंने लिखा, “किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं – PM सेल्फी रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है”।
आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बाँट रहे हैं!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 20, 2026
किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं – PM हंसकर रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं।
यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।
पवन खेड़ा ने भी कसा तंज
प्रमुख राजनीतिज्ञ और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी मेलोडी वाली वायरल रील पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, “हमें कहते हैं वर्क फ्रॉम होम, और खुद करते हैं रोड शो। खुद जाते हैं 8,500 करोड़ के हवाई जहाज से विदेश। मैनें तो सुना इस बार किसी को पार्ले की मेलोडी टॉफी भी गिफ्ट कर दी। आप सब मेरी बात पर हंसिए मत। ऐसा सच में हुआ है। पहले हमें भी लगा ये सब मजाक है, लेकिन सच में ऐसा हुआ है।
मेलोनी ने किया पीएम मोदी का धन्यवाद
पीएम मोदी के मेलोडी उपहार पर इटली की प्रधानमंत्री ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए उनको धन्यवाद भी किया है। उन्होंने पीएम मोदी के टॉफी गिफ्ट करने वाले वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा, “इस तोहफे के लिए आपका धन्यवाद”।
Thank you for the gift pic.twitter.com/7ePxbJwPbA
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 20, 2026
आपको बता दें कि दोनों देशों के प्रधानमंत्री (जॉर्जिया मेलोनी और नरेंद्र मोदी) के उपनाम को मिलाकर मेलोडी शब्द की उतपत्ति होती है। इसलिए पीएम मोदी ने मेलोनी को ये टॉफी गिफ्ट की।
ये भी पढ़ें :- केरल में नए मंत्रीमंडल का गठन हुआ, कैबिनेट ने पहली ही बैठक में लिए बड़े फैसले
