नई दिल्ली: शुक्रवार (15 मई) को केंद्र सरकार ने देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3.25 रुपये की बढ़ोत्ती कर दी है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 94.77 से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की कीमते भी पहले की 87.67 की तुलना में बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।
देश के अन्य राज्यों पर भी गिरी गाज
दिल्ली के अलावा देश के लगभग सभी राज्यों में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की मार ने लागों की जेब ढीली कर दी है। कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 108.74 और 75.13 प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में भी पेट्रोल 106.68 रुपये और डीजल 93.14 रुपये प्रति लीटर बिक रही है।
बात करें तेंलंगाना, केरल और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों की तो यहां पेट्रोल की नई कीमतें 110 रुपये प्रति लीटर के पार जा चुकी है, और डीजल 100 रुपये के करीब बिकने लगी है।
दूध और CNG भी हो गए महंगे
महंगाई की मार का असर दूध और CNG में भी देखा जा रहा है। गुरुवार को बढ़ी नई दामों के अनुसार, मदर डेयरी ने दूध के दामों में प्रति लीटर 2 रुपये तक की बढ़ोत्तरी की है। कंपनी ने इसके पीछे का कारण बाजार की परिस्थितियां और उत्पादन लागत का बढ़ना बताया है।
दिल्ली-NCR में बल्क वेंडेड दूध की कीमत 58 रुपये, टोंड मिल्क की कीमत 60 रुपये, गाय के दूध की कीमत 62 रुपये, प्रीमियम दूध की कीमत 68 रुपये एवं प्रो मिल्क की कीमत 72 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
इसके अलावा दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों को चौतरफा रूप से महंगाई की मार का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि शुक्रवार को केंद्र सरकार ने सीएनजी की कीमतों में भी 2 रुपये का इजाफा कर दिया है।
सीएनजी की बढ़ती दामों का सीधा असर कैब, ऑटो, निजी एवं सार्वजनिक वाहनों पर साफ देखने को मिलेगा। इससे अब बाजारों में आने वाली सब्जियों और फलों की कीमतें भी प्रभावित हो सकती हैं।
