Friday, 18 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने काटा 76 किलो का केक पीएम मोदी के जन्मदिन पर पारुल सिंह ने परिवार के साथ जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’ PM Modi Birthday 2026: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया रक्तदान, अंगदान का लिया संकल्प टाटा संस में बढ़ते नेतृत्व विवाद के बीच चंद्रशेखरन को मिला 5 साल का नया कार्यकाल, नोएल टाटा ने वोट को बताया अवैध Operation Sohan: उधमपुर में रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ की मानहानि नोटिस, 7 दिन में माफी की मांग PM Modi Birthday: आज एक नहीं, दो दीये जलाएं… एक ‘आशीर्वाद’ के लिए, दूसरा ‘जवाबदेही’ के लिए! EPFO Wage Ceiling Hike: अब ₹25,000 तक की सैलरी पर PF, जानें कर्मचारियों पर क्या होगा असर पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने काटा 76 किलो का केक पीएम मोदी के जन्मदिन पर पारुल सिंह ने परिवार के साथ जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’ PM Modi Birthday 2026: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया रक्तदान, अंगदान का लिया संकल्प टाटा संस में बढ़ते नेतृत्व विवाद के बीच चंद्रशेखरन को मिला 5 साल का नया कार्यकाल, नोएल टाटा ने वोट को बताया अवैध Operation Sohan: उधमपुर में रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ की मानहानि नोटिस, 7 दिन में माफी की मांग PM Modi Birthday: आज एक नहीं, दो दीये जलाएं… एक ‘आशीर्वाद’ के लिए, दूसरा ‘जवाबदेही’ के लिए! EPFO Wage Ceiling Hike: अब ₹25,000 तक की सैलरी पर PF, जानें कर्मचारियों पर क्या होगा असर

गुल्लक सीजन 5 का टीजर हुआ रिलीज, बदले हुए अन्नू भैया को देख दर्शकों में छाई नाराजगी, जानें किसने किया रिप्लेस

जिंदगी के हर छोटे-बड़े किस्से को मजाकिया अंदाज में प्रस्तुत करने वाली TVF की पसंदीदा सिरीज गुल्लक का पाचवां सीजन जल्द आने वाला है। इस बात की घोषणा शो के निर्माताओं ने एक टीजर जारी करते हुए की है। टीजर देखकर फैंस को एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि शो की जान रहे अन्नू मिश्रा के रोल में अब वैभव राज गुप्ता इस सीजन नजर नहीं आएंगे।

TVF के धांसू ओटीटी शो गुल्लक का पांचवा सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है। 8 मई (शुक्रवार) को इसका टीजर भी रिलीज किया गया है। दर्शकों को इसका इंतजार बेसब्री से था। लेकिन टीजर देखने के बाद दर्शक इससे नाराज हो गए। दरअसल, इस शो का सबसे पसंदीदा अन्नू मिश्रा का किरदार निभाने वाले वैभव राज गुप्ता इस टीजर में नजर नहीं आये। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर शो के प्रशंसक नाराज हो गये।

इस अभिनेता ने किया रिप्लेस
आपको बता दें कि इस सीजन अन्नू भैया के किरदार में अभिनेता अनंत वी. जोशी नजर आने वाले हैं। गुल्लक के पांचवें सीजन में वे मिश्रा परिवार के बड़े बेटे के रूप में नजर आएंगे। अनंत इससे पहले ये काली-काली आंखें (2022), 12th फेल (2023) और मामला लीगल है (2024) जैसी सफल फिल्मों और वेब शो में नजर आ चुके हैं। वे इन फिल्मों के माध्यम से अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। टीजर में उन्हें देखकर उनके प्रशंसक उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अनंत गुल्लक के लिए उत्साहित
गुल्लक जैसे पारिवारिक हास्य शो का हिस्सा बनने पर अनंत वी. जोशी के कहा कि, मैं लंबे समय से बतौर दर्शक इस दुनिया (गुल्लक) का हिस्सा रहा हूं। यह शो हमेशा से ही मेरे करीब रहा है। मिश्रा परिवार को देखकर मुझे मेरे परिवार की याद आती है। परिवार के लोगों में प्रेम, उनके बीच की सादगी, उनके संवाद और उनकी गर्मजोशी आम परिवार के जीवन को छू जाते हैं। बतौर अभिनेता इसका हिस्सा बनना यकीनन मेरे लिए एक खास अनुभव है।

शो के कास्ट में और कोई बदलाव नहीं
वैभव राज गुप्ता के अलावा इस शो के सभी मुख्य कलाकार वही हैं, जो पहले थे। इस सीजन में भी संतोष मिश्रा के किरदार में जमील खान, शांति मिश्रा के किरदार में गीतांजली कुलकर्णी, अमन मिश्रा के किरदार में हर्ष मयार और बिट्टू की मम्मी के किरदार में सुनीता राजवर दर्शकों को हंसाते और रुलाते नजर आएंगे।

वैभव ने क्यों छोड़ी गुल्लक?
सूत्रों के मुताबिक, वैभव राज गुप्ता के गुल्लक छोड़ने का सबसे बड़ा कारण उनके और TVF निर्माताओं के बीच हुए रचनात्मक मतभेदों को माना जा रहा है। वहीं एक धारणा यह भी सामने आ रही है कि वैभव के इस शो को छोड़ने के पीछे का कारण लगातार एक ही तरह के किरदार मिलना है। खुद को चुनौती देते हुए वे अलग-अलग तरह के किरदार की तलाश में हैं। गुल्लक के अलावा भी वैभव माई: ए मदर्स रेज (2022), गुड बैड गर्ल (2022) और मंडाला मर्डर्स (2025) में नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें :- Vol. 1 विवाद: Yo Yo Honey Singh बोले- वो गाना मेरा नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट में कहा- नाम से कलंक हटाना चाहता हूं

Home » गुल्लक सीजन 5 का टीजर हुआ रिलीज, बदले हुए अन्नू भैया को देख दर्शकों में छाई नाराजगी, जानें किसने किया रिप्लेस
शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।