Sunday, 26 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह को सफदरजंग अस्पताल एवं वीएमएमसी समिति में फिर मिली अहम जिम्मेदारी सारनाथ को UNESCO World Heritage Site का दर्जा, बुद्ध की पहली उपदेश स्थली को मिली वैश्विक पहचान ई-रिक्शा चलाने वाले Jhandu Kumar ने रचा इतिहास, Commonwealth Games 2026 में भारत को दिलाया पहला मेडल सीरिया पहुंचे António Guterres, 2009 के बाद संयुक्त राष्ट्र के किसी भी महासचिव का पहला दौरा Dharmendra Pradhan Resigns: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा, CJP के NEET विवाद पर आंदोलन के बीच बड़ा राजनीतिक फैसला Flipkart की Food Delivery में एंट्री! Swiggy-Zomato के सामने खड़ी हुई नई चुनौती, समझे पूरा खेल CJP Founder अभिजीत दीपके को टाइफाइड, बीमारी के बीच क्या जारी रह सकेगा आंदोनल? दिल्ली स्टूडेंट पार्लियामेंट में संसदीय बहसों के जरिए युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों को दी नई मजबूती वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह को सफदरजंग अस्पताल एवं वीएमएमसी समिति में फिर मिली अहम जिम्मेदारी सारनाथ को UNESCO World Heritage Site का दर्जा, बुद्ध की पहली उपदेश स्थली को मिली वैश्विक पहचान ई-रिक्शा चलाने वाले Jhandu Kumar ने रचा इतिहास, Commonwealth Games 2026 में भारत को दिलाया पहला मेडल सीरिया पहुंचे António Guterres, 2009 के बाद संयुक्त राष्ट्र के किसी भी महासचिव का पहला दौरा Dharmendra Pradhan Resigns: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा, CJP के NEET विवाद पर आंदोलन के बीच बड़ा राजनीतिक फैसला Flipkart की Food Delivery में एंट्री! Swiggy-Zomato के सामने खड़ी हुई नई चुनौती, समझे पूरा खेल CJP Founder अभिजीत दीपके को टाइफाइड, बीमारी के बीच क्या जारी रह सकेगा आंदोनल? दिल्ली स्टूडेंट पार्लियामेंट में संसदीय बहसों के जरिए युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों को दी नई मजबूती

MERI जनकपुरी में दो दिवसीय प्रायोगिक गतिविधि का आयोजन, छात्रों ने सीखे मीडिया के व्यावहारिक कौशल

नई दिल्ली, 7 अप्रैल 2026:

मैनेजमेंट एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (MERI), जनकपुरी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा 6 और 7 अप्रैल 2026 को आयोजित दो दिवसीय प्रायोगिक गतिविधि ने छात्रों को मीडिया की बारीकियों से रूबरू कराते हुए उनके व्यावहारिक कौशल को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को कक्षा के सिद्धांतों से आगे बढ़ाकर वास्तविक अनुभवों के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ. एस.के. पांडेय के स्वागत संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव की अहमियत पर जोर देते हुए छात्रों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। पहले दिन की गतिविधियों में न्यूज़ राइटिंग और कैंपस कैप्चर फोटोग्राफी शामिल रही। इस दौरान छात्रों को समाचार लेखन की मूल संरचना, स्पष्टता, प्रभावी हेडलाइन लेखन और ‘इनवर्टेड पिरामिड’ शैली की समझ दी गई, जिसके बाद उन्हें प्रायोगिक अभ्यास भी कराया गया। वहीं, फोटोग्राफी सत्र में छात्रों ने रचनात्मक दृष्टिकोण के साथ कैंपस जीवन के विभिन्न पहलुओं को अलग-अलग थीम्स के माध्यम से कैमरे में कैद किया।

दूसरे दिन की गतिविधियों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और रील मेकिंग पर विशेष ध्यान दिया गया। छात्रों ने कैमरे के सामने प्रस्तुति देने, कंटेंट को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रचनात्मक सामग्री तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया, जिससे उनके आत्मविश्वास और संप्रेषण कौशल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
इस कार्यक्रम में बीए (जेएमसी) के द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का समापन प्रोफेसर सदानंद पांडेय के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। यह आयोजन छात्रों को मीडिया क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उपयोगी अनुभव और नई ऊर्जा प्रदान कर गया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।