Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक

Nysa Devgan को लॉन्च करना चाहते हैं करण जौहर, काजोल ने किया बड़ा खुलासा

इंडस्ट्री में Nysa Devgan के डेब्यू को लेकर बढ़ी हलचल

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और काजोल की बेटी Nysa Devgan आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल होते हैं, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ चुकी है। हालांकि, अब तक Nysa Devgan ने अपने करियर को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। इसी बीच काजोल ने इस बात का खुलासा किया है कि मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर उन्हें फिल्मों में लॉन्च करने की इच्छा रखते हैं।

काजोल ने बताया करण जौहर ने किया था संपर्क

हाल ही में एक इंटरव्यू में जब काजोल से पूछा गया कि क्या करण जौहर ने उनकी बेटी को फिल्मों में लॉन्च करने के लिए अप्रोच किया है, तो उन्होंने कहा – “हां, 1-2 बार फोन आए हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि मेरी बेटी अभी फिल्मों में आएगी। अगर वह कभी कुछ करना चाहेगी तो हमें खुद बताएगी और उस वक्त हम पूरी तरह उसका साथ देंगे।”

अजय देवगन भी रख चुके हैं अपनी राय

इससे पहले अजय देवगन भी शो ‘कॉफी विद करण 8’ में न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अपनी बात रख चुके हैं। उन्होंने साफ कहा था कि “अभी न्यासा का अभिनेत्री बनने का कोई प्लान नहीं है। हालांकि, भविष्य में अगर उसका मन बदलता है, तो हो सकता है चीजें अलग हों। फिलहाल उसके फिल्मों में आने के जीरो परसेंट चांस हैं।”

यह भी पढ़े: Bigg Boss 19: नॉमिनेशन में बिग बॉस का दांव, पांच कंटेस्टेंट्स पर मंडरा रहा एविक्शन का खतरा

मनीष मल्होत्रा का पोस्ट बना चर्चा का कारण

करण जौहर ही नहीं, बल्कि मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी Nysa Devgan को फिल्मों में देखने की ख्वाहिश जता चुके हैं। उन्होंने इसी साल न्यासा की लेहंगे में कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था – “Nysa Devgan, सिनेमा आपका इंतजार कर रहा है।” इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके डेब्यू को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए थे। यहां तक कि न्यासा के करीबी दोस्त ओरी ने भी उस पर कमेंट किया – “आपके डेब्यू का इंतजार है।”

क्या करेंगी Nysa Devgan बॉलीवुड डेब्यू?

भले ही काजोल और अजय देवगन बार-बार यह कह चुके हैं कि उनकी बेटी को फिल्मों में कोई खास दिलचस्पी नहीं है, लेकिन इंडस्ट्री के बड़े नामों की ओर से मिल रहे ऐसे संकेत चर्चा को और गर्म कर रहे हैं। अब देखना होगा कि Nysa Devgan सचमुच बड़े पर्दे पर कदम रखती हैं या नहीं।

यह भी पढ़े: Khesari Lal Yadav का बॉलीवुड डेब्यू, पहले ही गाने पर बरस रहे व्यूज और लाइक्स

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।