Tuesday, 14 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक : प्रो. आई. पी. अग्रवाल Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट नहीं रहे, 78 वर्ष की उम्र में अभिनेता सैम नील का निधन Haryana Horror: हरियाणा के नूंह में SIR फॉर्म भरकर लौट रही विधवा से कथित गैंगरेप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी दिल्ली में भारत टेक्स 2026 का आगाज, 127 देशों ने दर्ज कराई भागीदारी Viral Video: ‘हनीमून एक्सप्रेस’ से चलती ट्रेन में पूजा तक… क्या भारतीय रेलवे बन रहा है निजी समारोहों का मंच? 4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, ठेकेदारों को  ₹104 करोड़ का नुकसान! लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर, ज़्वेरेव को हराकर रचा इतिहास कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक : प्रो. आई. पी. अग्रवाल Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट नहीं रहे, 78 वर्ष की उम्र में अभिनेता सैम नील का निधन Haryana Horror: हरियाणा के नूंह में SIR फॉर्म भरकर लौट रही विधवा से कथित गैंगरेप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी दिल्ली में भारत टेक्स 2026 का आगाज, 127 देशों ने दर्ज कराई भागीदारी Viral Video: ‘हनीमून एक्सप्रेस’ से चलती ट्रेन में पूजा तक… क्या भारतीय रेलवे बन रहा है निजी समारोहों का मंच? 4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, ठेकेदारों को  ₹104 करोड़ का नुकसान! लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर, ज़्वेरेव को हराकर रचा इतिहास

शराब घोटाला मामला: अदालत ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को जारी किया समन, 16 मार्च को पेश होने का निर्देश

नई दिल्ली।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में समन का पालन नहीं करने के लिए ईडी की दूसरी शिकायत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नया समन जारी किया है। अब उन्हें 16 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया गया है।

ईडी ने समन का पालन नहीं करने की वजह से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केस चलाने का आग्रह करते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। राउज एवेन्य कोर्ट की जज दिव्या मल्होत्रा ने मामले में सुनवाई के बाद केजरीवाल को 16 मार्च को हाजिर होने को कहा है। ईडी द्वारा जारी किए गए शुरुआती तीन समन से संबंधित पिछली शिकायत की सुनवाई भी 16 मार्च को ही होनी है।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ईडी को जवाब भेजा था। एक बयान में केजरीवाल ने दावा किया कि समन गैरकानूनी है लेकिन वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जवाब देने के लिए तैयार हैं। हालांकि, जांच एजेंसी ने केजरीवाल को इजाजत देने से मना कर दिया था। ईडी के एक सूत्र ने कहा, “वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूछताछ का कोई प्रावधान नहीं है।”

केजरीवाल ने कई समन को किया नजरअंदाज

केजरीवाल ने अब तक 26 फरवरी, 19 फरवरी, 2 फरवरी, 18 जनवरी, 3 जनवरी, 2 नवंबर, 22 दिसंबर और 4 मार्च सहित अलग-अलग तारीखों पर जारी किए गए आठ समन को अवैध बताकर छोड़ दिया। आप ने एक बयान में कहा कि ईडी इस तरह के समन भेजना बंद कर दे। साथ ही, कहा कि ईडी पहले ही इस मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुकी है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।