Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Karol Bagh Fire: करोल बाग के प्रसाद नगर में गोदाम में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं Bisleri Water: बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ीं! पानी के दूसरे सैंपल में भी मिला बैक्टीरिया, FSSAI ने लिया बड़ा एक्शन Indian Citizenship: पिछले 5 सालों में 9.25 लाख भारतीयों ने छोड़ी भारत की नागरिकता, जानिए देश छोड़ने की बड़ी वजहें Samay Raina YouTube Record: समय रैना ने रचा इतिहास, 1 मिलियन पेड मेंबरशिप वाले पहले यूट्यूबर बने WWE के स्टार रेसलर ब्रॉनसन रीड का 38 साल की उम्र में निधन, कुछ हफ्ते पहले रिंग में हुए थे गंभीर रूप से घायल डॉ. के. ए. पॉल की सभी 788 सांसदों से अपील, परिसीमन विधेयक का करें विरोध IITF 2026 में बिहार को मिला सम्मानजनक सहभागिता पुरस्कार SKV मंडी स्कूल में छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर Karol Bagh Fire: करोल बाग के प्रसाद नगर में गोदाम में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं Bisleri Water: बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ीं! पानी के दूसरे सैंपल में भी मिला बैक्टीरिया, FSSAI ने लिया बड़ा एक्शन Indian Citizenship: पिछले 5 सालों में 9.25 लाख भारतीयों ने छोड़ी भारत की नागरिकता, जानिए देश छोड़ने की बड़ी वजहें Samay Raina YouTube Record: समय रैना ने रचा इतिहास, 1 मिलियन पेड मेंबरशिप वाले पहले यूट्यूबर बने WWE के स्टार रेसलर ब्रॉनसन रीड का 38 साल की उम्र में निधन, कुछ हफ्ते पहले रिंग में हुए थे गंभीर रूप से घायल डॉ. के. ए. पॉल की सभी 788 सांसदों से अपील, परिसीमन विधेयक का करें विरोध IITF 2026 में बिहार को मिला सम्मानजनक सहभागिता पुरस्कार SKV मंडी स्कूल में छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

‘मिसेज ग्लोब’ में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए अनुराधा गर्ग चीन रवाना

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

चीन में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिसेज ग्लोब’ में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए शानदार-सम्मोहक व्यक्तित्व और शालीनता की उत्कृष्ट प्रतीक अनुराधा गर्ग 31 मार्च, 2025 को चीन रवाना हो गईं। एयरपोर्ट पर उनके उत्साहवर्धन के लिए परिवार, प्रशंसक और समर्थक सभी एकत्र थे। एयरपोर्ट पर अनुराधा को भारतीय ध्वज थामे देखकर प्रशंसकों का उत्साह दूना हो गया और वे अनुराधा गर्ग के नाम और उनकी तस्वीर वाले बैनर-पोस्टर लहराते हुए नारे लगाने लगे। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उनकी सफलता की कामना कर रहे थे।

भारत की शीर्ष सुन्दरियों का मार्गदर्शन करने वाली ‘मिसेज इंडिया इंक’ की राष्ट्रीय निदेशक मोहिनी शर्मा भी एयरपोर्ट पर अनुराधा के साथ मौजूद थीं। उन्होंने कहा, ‘अनुराधा गर्ग प्रेरणा की किरण हैं। वह भारतीय महिलाओं के साहस, शान, कोमलता और शालीनता का जीता—जागता स्वरूप हैं। इसमें संदेह नहीं है कि वह ‘मिसेज ग्लोब’ प्रतियोगिता में खिताब जीतकर भारत को गौरवान्वित करेंगी।’

प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों के प्रति कृतज्ञता जताते हुए अनुराधा ने कहा, ‘भारत का प्रतिनिधित्व करना हमारे लिए एक विशेषाधिकार और बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे उम्मीद है कि मैं इस अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत की सांस्कृतिक सुंदरता और भारतीय महिलाओं की ताकत को दमदार और प्रभावी तरीके प्रदर्शित कर पाऊंगी। यह यात्रा सिर्फ़ मेरी नहीं है, बल्कि यह हर उस महिला की यात्रा है, जो सपने देखने की हिम्मत रखती है।”

अनुराधा गर्ग अपने साथ अनगिनत भारतीय महिलाओं की आकांक्षाओं और उम्मीदों के साथ चीन गई हैं, जहां दुनियाभर की प्रतिभागियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए वह इस मंच का उपयोग महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक बदलाव की दमदार वकालत करने के साथ अनुराधा गर्ग दुनिया पर अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार होकर चीन गई हैं। हम उम्मीद करते हैं कि उनकी जीत के साथ पूरे विश्व में भारत की समस्त महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ेगा और एक बार फिर पूरी दुनिया में भारत का डंका बजेगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version