Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पहली बार मनाई गई तुलसी जयंती , मोरारी बापू ने वैश्विक मंच पर 9 विद्वानों को सम्मानित किया 28 Years of ‘Dil Se…’: जब प्यार, आतंक और राजनीति को मणिरत्नम ने दी एक नई सिनेमाई भाषा बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पहली बार मनाई गई तुलसी जयंती , मोरारी बापू ने वैश्विक मंच पर 9 विद्वानों को सम्मानित किया 28 Years of ‘Dil Se…’: जब प्यार, आतंक और राजनीति को मणिरत्नम ने दी एक नई सिनेमाई भाषा

मिलाप पब्लिकेशन द्वारा आलोक गौड़ के काव्य संग्रह ‘खुशी की खोज’ का अशोक चक्रधर और जेपी ग्रुप के मनोज गौड़ के हाथों हुआ भव्य लोकार्पण

कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी, पद्मश्री डॉ. हर्ष महाजन और पद्मश्री डॉ. डीएस राणा भी रहे मौजूद

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

साहित्य प्रेमियों के लिए वसंत विहार स्थित अरावली सभागार में एक यादगार शाम आयोजित हुई, जहां मिलाप पब्लिकेशन द्वारा सुप्रसिद्ध कवि आलोक गौड़ के काव्य संग्रह “खुशी की खोज” का भव्य लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. अशोक चक्रधर, जेपी ग्रुप के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन श्री मनोज गौड़, डीएवी सीएमसी के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी, महाजन इमेजिंग के संस्थापक पद्मश्री डॉ. हर्ष महाजन और सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. डीएस राणा की गरिमामयी उपस्थिति ने इसे अविस्मरणीय बना दिया।

‘खुशी की खोज’ 113 कविताओं का ऐसा संग्रह है जो जीवन के गूढ़ प्रश्नों और मानवीय भावनाओं को छूता है। उद्योग जगत में व्यस्त रहते हुए भी साहित्य सेवा में अग्रणी आलोक गौड़ की यह तीसरी पुस्तक है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. अशोक चक्रधर ने आलोक गौड़ की कविताओं की सराहना करते हुए कहा, “यह काव्य संग्रह आशा और संघर्ष का प्रतीक है। यह जीवन की विसंगतियों से लड़ने की प्रेरणा देता है, जो हम सभी के जीवन का हिस्सा है। आने वाले सालों में नए सवाल होंगे और जब हम इन सवालों को देखेंगे तो पाएंगे कि यह काव्य संग्रह हमें उन सवालों का समाधान देता है। यह कोई बोझिल साहित्य नहीं है; यह आपके जीवन की परेशानियों को हरने वाला काव्य है। यह पुस्तक हमें बताती है कि खुशी कैसे पाई जा सकती है।”

कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध ‘हास्य रत्न’ श्री चिराग जैन ने किया, जिन्होंने अपने अनोखे अंदाज से पूरे कार्यक्रम का समां बांध दिया। विशेष रूप से उनके रामायण के दशरथ मृत्यु प्रसंग के प्रस्तुतिकरण ने सभागार में मौजूद सभी श्रोताओं को भावुक और मंत्रमुग्ध कर दिया।

मिलाप पब्लिकेशन के निदेशक श्री योगी सूरी ने कहा, “जब मैंने प्रकाशन की शुरुआत की थी, तो कहा गया था कि कवि और प्रकाशक कभी दोस्त नहीं बन सकते, लेकिन ‘खुशी की खोज’ इस बात का प्रमाण है कि साहित्य के सृजनात्मक सफर में कवि और प्रकाशक एक-दूसरे के सहयोगी होते हैं। मैं आलोक गौड़ जी का आभारी हूं और डॉ. अशोक चक्रधर जी की उपस्थिति हमारे लिए गर्व की बात है।”

वहीं पुस्तक के लेखक आलोक गौड़ ने अपनी कविताओं का लयबद्ध पाठ किया और श्रोताओं को जीवन के विभिन्न रंगों और भावनाओं से परिचित कराया। उन्होंने कहा, “मेरी कविताएं जीवन के हर पहलू और उसकी भावनाओं को समेटे हुए हैं। यह संग्रह पाठकों को जीवन को सकारात्मक दृष्टि से देखने और खुशी को खोजने की प्रेरणा देगा।”

इस अवसर पर, जेपी ग्रुप के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन श्री मनोज गौड़ , जो आलोक गौड़ के पुराने मित्र भी हैं, ने आलोक जी की लेखन के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा, “आलोक जी का लेखन केवल एक कला नहीं, बल्कि उनके भीतर की गहरी सोच और संवेदनाओं का प्रतिबिंब है। उनकी कविताओं में जो समर्पण और सच्चाई है, वह उनकी मेहनत और उनके काम के प्रति प्यार को दर्शाता है। हमारे बीच एक गहरा बंधन है, और मैं गर्व महसूस करता हूं कि मैंने उन्हें इस यात्रा में साथी के रूप में देखा है।”

डीएवी सीएमसी के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी ने भी आलोक गौड़ को उनके काव्य संग्रह के लिए बधाई दी और पुस्तक की सराहना की। उन्होंने कहा, “आलोक जी की कविताएं सीधे दिल से जुड़ती हैं। यह पुस्तक हमें याद दिलाती है कि खुशी कोई दूर का सपना नहीं है, बल्कि यह हम अपने रोजमर्रा के जीवन में सक्रिय रूप से खोज सकते हैं।”

मिलाप पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित “खुशी की खोज” अब प्रमुख पुस्तक स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे Amazon पर उपलब्ध है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।