Sunday, 02 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल

मन्नत खन्ना स्मृति अंडर-14 क्रिकेट लीग मे आरकेबी ने जीत के साथ की शानदार वापसी

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

मन्नत खन्ना स्मृति में खेले जा रहे हस्की ऐक्सीटेल ग्लोबल बजाज ट्रॉफी अंडर 14 क्रिकेट लीग में अलर्ट्स स्पोर्ट्स अकेडमी आरकेबी और वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकेडमी के बीच मैच खेला गया। मैच से पहले सरदार हरपाल सिंह व सरदार जी एस हैरी द्वारा दोनों टीमों के बीच टॉस करवाया गया। वेस्ट दिल्ली क्रिकेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और अपनी पारी खेलते हुए विरोधी टीम को 94 रनों का लक्ष्य दिया।

लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी अलर्ट्स स्पोर्ट्स अकेडमी आरकेबी टीम ने रोमांचक मैच में 9 विकेट के नुकसान पर 96 रनों के साथ 1 विकेट से मुकाबला जीत कर मैच अपने नाम किया। इससे पहले हुए मुकाबले में हारने के बाद आरकेबी टीम मायूस जरूर थी, लेकिन हौसला नहीं खोया था, परिणाम स्वरूप खिलाड़ियों की मेहनत रंग लाई, बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम ने लीग में शानदार वापसी की।

मैच के दौरान सर्वाधिक विकेट लेकर खुर्शीद अली को सरदार राजेन्द्र सिंह धीमान ने मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर रहे। अलर्टस् स्पोर्ट्स आरकेबी अकेडमी टीम की तरफ से कप्तान तन्मय झा ने 36 रनों सर्वाधिक पारी खेली, वहीं केशव गर्ग ने 12, सार्थक नायक 10, खुर्शीद अली ने 8 रन बनाए, उपकार त्यागी ने 6 तथा विभव कंबोज ने 4, ओजस ने 3 तथा रौनक ने टीमे में 1 रन का योगदान दिया। तन्मय झा को टूर्नामेंट आयोजकों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकेडमी टीम के कप्तान अग्रिम महाजन ने अपनी पारी में 17 रन बनाए जबकि सीया चुघ ने सबसे अधिक 25 रनों की खेली वहीं नमन दीप ने 14, ब्रह्मजोत सिंह भल्ला ने 11, सीवन चौहान ने 4 रनों का योगदान दिया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।