Friday, 11 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

बिहार की राजनीति में आ सकता है बड़ा बदलाव, चिराग पासवान की बढ़ गई है ताकत

28/11/2023

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (राष्ट्रीय) के मंत्री पशुपति कुमार पारस की ताकत में कमी हो गई है। दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी के स्थापना दिवस को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान और लोक जनशक्ति पार्टी (राष्ट्रीय) के सर्वेसर्वा पशुपति पारस अलग-अलग मनाने पहुंचे तो यह खबर सामने आई है। पारस गुट की वीणा देवी चिराग पासवान की ओर से आयोजित स्थापना दिवस में पहुंच गईं। उनकी इस उपस्थिति से पिछले साल जुलाई-अगस्त में उठी हवा अब रुख बदलने का संकेत दे रही है। पिछले साल पारस गुट के टूटने की खबर आई थी तो वीणा देवी के साथ तीन सांसदों ने लोक जनशक्ति पार्टी (राष्ट्रीय) के प्रति आस्था जताई थी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ राजनीति में चिराग पासवान सिरमौर बनकर उभरे हैं, यह 2020 के विधानसभा चुनाव में साबित हो चुका है। उस चुनाव के बाद भाजपा ने नीतीश के साथ रहते हुए चिराग से जो दूरी बनाई थी, वह बिहार में राजग की जगह महागठबंधन सरकार के बनते ही धीरे-धीरे खत्म होने लगी। चिराग भाजपा के नजदीक आने लगे तो चाचा पशुपति पारस की परेशानी बढ़ने लगी। इसके बाद हाजीपुर सीट को लेकर इन दोनों के बीच गतिरोध कई स्तर पर शुरू हुआ और बीच-बीच में विलय की अफवाहों के साथ पारस गुट के खत्म होने की भी खबरें आती रहीं। इसी तरह की खबरें अगस्त 2022 में शांत हुई, जब वैशाली से राजद के रघुवंश सिंह को लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर हराकर संसद पहुंची वीणा देवी ने बाकी तीन सांसदों के साथ खड़े होकर लोक जनशक्ति पार्टी (राष्ट्रीय) के प्रति श्रद्धा दिखाई थी। पिछले दिनों दिवंगत राम विलास पासवान के श्राद्ध कार्यक्रम में उनके पैतृक गांव खगड़िया के शहरबन्नी में जब पूरा कुनबा चिराग के साथ खड़ा नजर आया तो राजनीतिक कुनबे में भी कुलबुलाहट दिखने लगी। स्थापना दिवस समारोह में इसका एक प्रमाण वीणा देवी की इस तरह उपस्थिति से सामने आ गया है। वीणा ने चाचा-भतीजे के रिश्ते पर बात नहीं की, लेकिन अपनी उपस्थिति के साथ उन्होंने साफ कर दिया कि अब मंत्री पारस के सामने सांसद चिराग पासवान भारी पड़ रहे हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।