Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा, ‘आप’ के 5 लोकसभा उम्मीदवारों का ऐलान

नई दिल्ली।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर सहमति बनने के बाद आम आदमी पार्टी(आप) ने अपने 5 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी की तरफ से नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, दक्षिण दिल्ली से सहीराम पहलवान, पश्चिम दिल्ली से महाबल मिश्रा, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार चुनाव लड़ेंगे। वहीं हरियाणा की कुरुक्षेत्र सीट से सुशील गुप्ता चुनाव लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी की तरफ से आतिशी, संदीप पाठक और गोपाल राय ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया।

दिल्ली के लिए ‘आप’ की मानें तो उनके तीनों विधायक ऐसे चेहरा हैं, जो उनके क्षेत्र की जनता के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं। इसी को इनकी मजबूती का आधार माना गया है। कोंडली के विधायक कुलदीप कुमार को आप ने एससी समाज के चेहरे के तौर पर मैदान में उतारा है। सहीराम पहलवान तुगलकाबाद से आप के दो बार विधायक, यहां के भाजपा के वर्तमान सांसद रमेश बिधूड़ी के सामने मजबूत दावेदार हैं। सोमनाथ भारती मालवीय नगर से ‘आप’ से तीन बार के विधायक हैं और नई दिल्ली सीट पर अपनी पकड़ रखते हैं। उधर महाबल मिश्रा कांग्रेस से पूर्व सांसद रहे हैं, मगर अब ‘आप’ के साथ हैं और उनके बेटे विनय मिश्रा भी इसी पश्चिमी दिल्ली लोकसभा की एक सीट से विधायक हैं। अब देखना यह है कि उनके लिए इस चुनाव में ऊंट किस करवट बैठता है।

कांग्रेस और ‘आप’ मिलकर लड़ेगी चुनाव

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली, गुजरात, गोवा और हरियाणा में सीट बंटवारे की घोषणा शनिवार की थी। जिसके तहत राष्ट्रीय राजधानी में ‘आप’ चार और कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी गुजरात की भरूच और भावनगर सीट तथा हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर भी चुनाव लड़ेगी। पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है, हालांकि चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतारेगी।

दिल्ली की मुस्लिम बहुल सीटें कांग्रेस के खाते में

दिल्ली की लोकसभा सीटों के बंटवारे में जातीय समीकरण का खासा ख्याल रखा गया है। कांग्रेस के खाते में उत्तर-पूर्वी, पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक सीटें जा रही हैं। इन तीनों सीटों पर कई विधानसभा क्षेत्रों में मुस्लिम आबादी अच्छी खासी है। चांदनी चौक लोकसभा में चांदनी चौक, मटिया महल, बल्लीमारान मुस्लिम बहुल इलाके हैं। पूर्वी दिल्ली सीट के ओखला में मुस्लिम आबादी ज़्यादा है। इसके साथ ही उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सीलमपुर, मुस्तफ़ाबाद, बाबरपुर में मुस्लिम ज़्यादा हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।