Tuesday, 14 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
India at Lord’s: जब भारतीय क्रिकेट ने ‘Home of Cricket’ में लिखी अपनी सबसे यादगार कहानियां International Non-Binary People’s Day 2026: पुरुषों और महिलाओं से हटकर एक अलग पहचान, समान अधिकार और सम्मान की आवाज डॉ. जेनिस दरबारी बनीं मोंटेनेग्रो के वैश्विक ऑनरेरी कॉन्सुलर कॉर्प्स की ‘डोयेन’ कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक : प्रो. आई. पी. अग्रवाल Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट नहीं रहे, 78 वर्ष की उम्र में अभिनेता सैम नील का निधन Haryana Horror: हरियाणा के नूंह में SIR फॉर्म भरकर लौट रही विधवा से कथित गैंगरेप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी दिल्ली में भारत टेक्स 2026 का आगाज, 127 देशों ने दर्ज कराई भागीदारी India at Lord’s: जब भारतीय क्रिकेट ने ‘Home of Cricket’ में लिखी अपनी सबसे यादगार कहानियां International Non-Binary People’s Day 2026: पुरुषों और महिलाओं से हटकर एक अलग पहचान, समान अधिकार और सम्मान की आवाज डॉ. जेनिस दरबारी बनीं मोंटेनेग्रो के वैश्विक ऑनरेरी कॉन्सुलर कॉर्प्स की ‘डोयेन’ कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक : प्रो. आई. पी. अग्रवाल Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट नहीं रहे, 78 वर्ष की उम्र में अभिनेता सैम नील का निधन Haryana Horror: हरियाणा के नूंह में SIR फॉर्म भरकर लौट रही विधवा से कथित गैंगरेप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी दिल्ली में भारत टेक्स 2026 का आगाज, 127 देशों ने दर्ज कराई भागीदारी

दो सगी बहनों के बीच होगी इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर जंग, टाइगर vs टाइगर आएगा नजर

नई दिल्ली।

मनोरंजन के लिए अक्टूबर का महीना बेहद खास रहने वाला है। एक तरफ क्रिकेट का वर्ल्ड कप होगा तो वहीं इस महीने कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इनमें से कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जिनका सिनेमा प्रेमी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। कई फिल्मों की एक-दूसरे से टक्कर भी होने वाली है। खास बात यह है कि अक्टूबर के महीने में बॉक्स ऑफिस पर दो बहनें भी भिड़ने वाली हैं। यह बहनें कृति सेनन और नूपुर सेनन हैं।

यह दोनों सगी बहनें हैं। कृति और नूपुर सेनन की फिल्म एक साथ और एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कृति सेनन फिल्म गणपत पार्ट 1 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। बीते दिनों गणपत का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म में कृति सेनन एक्शन करती हुई भी दिखाई देने वाली हैं। वहीं उनकी बहन नूपुर सेनन साउथ के सुपरस्टार और मास महाराजा रवि तेजा के साथ फिल्म टाइगर नागेश्वर राव में नजर आने वाली हैं।

इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, जिसमें नूपुर सेनन का खूबसूरत अंदाज देखने को मिला है। फिल्म टाइगर नागेश्वर राव में नूपुर सेनन और रवि तेजा के अलावा गायत्री भारद्वाज, रेनु देसाई, अनुपम खेर, नासिर, जिशु सेनगुप्ता, हरीश पेराडी और मुरली शर्मा भी अलग-अलग किरादारों में दिखेंगे। टाइगर नागेश्वर राव एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्म है और निर्देशक वामसी कहानी कहने की शानदार कला के साथ सामने आए हैं। फिल्म की एक्शन कोरियोग्राफी विश्वस्तरीय है। फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में पैन इंडिया रिलीज होगी। गणपत पार्ट 1 और टाइगर नागेश्वर राव 20 अक्टूबर को साथ रिलीज होने वाली हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।