Tuesday, 14 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
India at Lord’s: जब भारतीय क्रिकेट ने ‘Home of Cricket’ में लिखी अपनी सबसे यादगार कहानियां International Non-Binary People’s Day 2026: पुरुषों और महिलाओं से हटकर एक अलग पहचान, समान अधिकार और सम्मान की आवाज डॉ. जेनिस दरबारी बनीं मोंटेनेग्रो के वैश्विक ऑनरेरी कॉन्सुलर कॉर्प्स की ‘डोयेन’ कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक : प्रो. आई. पी. अग्रवाल Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट नहीं रहे, 78 वर्ष की उम्र में अभिनेता सैम नील का निधन Haryana Horror: हरियाणा के नूंह में SIR फॉर्म भरकर लौट रही विधवा से कथित गैंगरेप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी दिल्ली में भारत टेक्स 2026 का आगाज, 127 देशों ने दर्ज कराई भागीदारी India at Lord’s: जब भारतीय क्रिकेट ने ‘Home of Cricket’ में लिखी अपनी सबसे यादगार कहानियां International Non-Binary People’s Day 2026: पुरुषों और महिलाओं से हटकर एक अलग पहचान, समान अधिकार और सम्मान की आवाज डॉ. जेनिस दरबारी बनीं मोंटेनेग्रो के वैश्विक ऑनरेरी कॉन्सुलर कॉर्प्स की ‘डोयेन’ कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक : प्रो. आई. पी. अग्रवाल Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट नहीं रहे, 78 वर्ष की उम्र में अभिनेता सैम नील का निधन Haryana Horror: हरियाणा के नूंह में SIR फॉर्म भरकर लौट रही विधवा से कथित गैंगरेप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी दिल्ली में भारत टेक्स 2026 का आगाज, 127 देशों ने दर्ज कराई भागीदारी

दिल्ली सरकार लगाएगी सात आरओ प्लांट, वाटर एटीएम कार्ड होगा जारी, हर परिवार को रोजाना मिलेगा इतना पानी

कुल 30 आरओ प्लांट पहले चरण में लगाए जाएंगे

अभी सात आरओ प्लांट की जारी की गई निविदा

नई दिल्ली।

दिल्ली में साफ जलापूर्ति के लिए चार आरओ प्लांट के सफल प्रयोग के बाद अब राजधानी में पहले चरण में कुल 30 आरओ प्लांट लगाए जाएंगे। सरकार ने शुरुआत में सात आरओ प्लांट लागने के लिए निविदा भी जारी कर दी है। वर्तमान में कुल चार आरओ प्लांट शकूरबस्ती, मायापुरी, कालकाजी और शहीद भगत सिंह स्कूल, झड़ौदा में लगाए गए हैं। इन आरओ प्लांट से रोजाना प्रति व्यक्ति 20 लीटर पानी लिया जा सकता है। इसके लिए वाटर एटीएम कार्ड भी जारी किया गया है।

जल बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक, दिल्लीभर में कुल 30 आरओ वाटर प्लांट लगाने के लिए जगह की तलाश की जा रही है। अभी तक सात के लिए जगह मिली है, जिनके लिए निविदा जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ये सात आरओ प्लांट रोहिणी, पप्पनकलां, निलोठी, द्वारका, ओखला, कोंडली और उजवा में लगाए जाएंगे। इनसे रोजाना 40 एमजीडी पानी का उत्पादन किया जाएगा। जिन इलाकों में पीने के पानी की आपूर्ति टैंकर से होती है, वहां आरओ प्लांट लगाए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में चार आरओ प्लांट से रोजाना 10-15 हजार परिवारों को पीने के लिए साफ पानी मिल रहा है।

साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीभर में कुल 500 आरओ प्लांट लगाने का निर्देश दिया है। प्रयोग के तौर पर चार जगह आरओ प्लांट लगाए गए थे, जो सफल रहे। अब इस योजना को आगे बढ़ाया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, वर्तमान में लगे चार आरओ प्लांट से रोजाना 10-15 हजार परिवारों को पीने के लिए पानी मिल रहा है।

यहां बनेंगे आरओ प्लांट

जगह क्षमता (एमजीडी में)
रोहिणी 5
पप्पनकलां 5
निलोठी 10
द्वारका 5
ओखला 5
कोंडली 5
उजवा 5
कुल 40

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।