Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज Qualcomm Layoffs: भारत में 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, जानें किसे कितना मिलेगा सेवरेंस पैकेज आधार कार्ड उम्र का पक्का सबूत नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी जाये प्राथमिकता – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट Stock Market Today: दिवाली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,300 अंक तक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत डॉ. के.ए. पॉल ने भारत समिट के बहिष्कार की अपील की, तेलंगाना सरकार से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी NHAI में प्रदीप अत्री की पदस्थापना पर उठे सवाल, कार्रवाई का ब्योरा मांगने की अपील भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज Qualcomm Layoffs: भारत में 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, जानें किसे कितना मिलेगा सेवरेंस पैकेज आधार कार्ड उम्र का पक्का सबूत नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी जाये प्राथमिकता – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट Stock Market Today: दिवाली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,300 अंक तक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत डॉ. के.ए. पॉल ने भारत समिट के बहिष्कार की अपील की, तेलंगाना सरकार से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी NHAI में प्रदीप अत्री की पदस्थापना पर उठे सवाल, कार्रवाई का ब्योरा मांगने की अपील

दिल्ली सरकार ने कोरोना मरीजों के नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे

नई दिल्ली।

कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। कोविड-19 महामारी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कारोना वायरस संक्रमण की पुष्टि वाले नमूने को जीनोम अनुक्रमण (जीनोम सीक्वेंसिंग) के लिए प्रयोगशालाओं में भेजे हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अब तक देश में कोरोना वायरस के उप-स्वरूप जेएन.1 के 63 मामले सामने आए, जिनमें से 34 मामले गोवा में हैं। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में 9, कर्नाटक में 8, केरल में 6, तमिलनाडु में 4 और तेलंगाना में 2 मामले सामने आए हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में हर दिन संक्रमण के औसतन 3 से 4 मामले सामने आ रहे हैं। साफ है कि दिल्ली में संक्रमण की दर एक प्रतिशत से भी कम है। संक्रमण की पुष्टि वाले नमूनों को जीनोम अनुक्रमण (जीनोम सीक्वेंसिंग) के लिए भेजा गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में हर दिन कोविड-19 के औसतन तीन से चार नए मामले सामने आ रहे हैं और सरकार कोरोना वायरस संक्रमण के संभावित प्रसार से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को लेकर केंद्र के साथ एक बैठक हुई और हमें बताया गया कि केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे दक्षिणी राज्यों में मामले अधिक बढ़ रहे हैं। हम नमूनों की जांच कर रहे हैं और हमें प्रतिदिन औसतन तीन से चार नए मामले मिल रहे हैं जो एक प्रतिशत से भी कम हैं।

423 नये मामले आये सामने

बता दें कि कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी के संकेत मिलने से देश को पूरा अमला सकते में है। दिल्ली में भी कोरोना के 5 नए केस सामने आये हैं। पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 423 नए मामले सामने आए हैं। यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री ने सोमवार को कहा कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 628 नए मामले सामने आए हैं। देश के अस्पतालों में कोरोना मरीजों की संख्या 4,054 है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।