Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक

दिल्ली में ‘आप’ उम्मीदवारों के लिए प्रचार के मैदान में उतरेंगी सुनीता केजरीवाल, भगवंत मान भी मांगेंगे वोट

नई दिल्ली।

लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरो पर है और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। शराब घोटाले में बंद सीएम केजरीवाल की गैरमौजूदगी में आम आदमी पार्टी की ओर से प्रचार की बागडोर कौन संभालेगा? इसे लेकर कयासों का दौर चलता रहा। अब प्रचार के रफ्तार पकड़ने के साथ ही इसे लेकर तस्वीर साफ हो गई है। केजरीवाल की गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल प्रचार के मोर्चे पर कमान संभालती नजर आ रही हैं।

जानकारी के मुताबिक सीएम केजरीवाल की गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल 26 अप्रैल से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यह जानकारी दी है। संजय सिंह ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान पर कहा है कि सुनीता केजरीवाल के साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। सूत्रों की मानें तो सुनीता केजरीवाल पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से चुनावी कैंपेन की शुरुआत कर सकती हैं।

यह पहला मौका होगा जब किसी लोकसभा चुनाव में सुनीता केजरीवाल आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी जनसभाएं करतीं, वोट मांगतीं नजर आएंगी। सुनीता केजरीवाल 2020 के दिल्ली चुनाव में भी एक्टिव नजर आई थीं लेकिन तब वह अपने अरविंद केजरीवाल के समर्थन में उनके निर्वाचन क्षेत्र नई दिल्ली में पर्चे बांटती नजर आई थीं। सुनीता ने तब भी किसी जनसभा को संबोधित नहीं किया था और न ही वह नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के बाहर किसी सीट पर प्रचार करती नजर आई थीं।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। केजरीवाल फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। दिल्ली सीएम के जेल जाने के बाद बदली परिस्थितियों में सुनीता का रोल भी बदल गया है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही सुनीता उनके संदेश पार्टी नेताओं तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। वह इंडिया ब्लॉक की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान और झारखंड में आयोजित रैली में भी शामिल हो चुकी हैं। आम आदमी पार्टी ने सुनीता को गुजरात के लिए जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी जगह दी थी। सुनीता का नाम इस लिस्ट में सीएम केजरीवाल के ठीक बाद था।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।