Tuesday, 23 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध

दिल्ली के विधायक अब नहीं कर पाएंगे भ्रष्टाचार…लॉन्च किया गया VCIMS पोर्टल

नई दिल्ली।

दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए सतर्कता शिकायत सूचना प्रबंधन प्रणाली (वीसीआईएमएस) पोर्टल लॉन्च किया। इस पर दिल्ली सरकार, नगर निगम, एनडीएमसी, डीडीए, दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार के अन्य स्वायत्त संगठनों या उनके किसी भी कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की जा सकेगी।

राजनिवास में पोर्टल लॉन्च करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि आम लोगों की शिकायतें दर्ज करने के साथ यह पोर्टल ब्लैकमेल करने वालों की झूठी शिकायतों को भी रोकेगा। यह एकल विंडो पोर्टल के रूप में काम करेगा। इस प्रणाली में शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी, जिसे केवल असाधारण परिस्थितियों में ही सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से प्रकट किया जा सकता है। यह प्रणाली सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा रिश्वत की मांग के मामलों में शिकायत दर्ज करने के लिए एक मंच प्रदान करती है। इससे संबंधित एजेंसी इनके खिलाफ जाल बिछा सकेगी और ऐसे लोकसेवकों को रंगे हाथ पकड़ पाएगी।

पहली बार पंजीकरण कराना आवश्यक

लोग https//www.vcims.delhi.gov.in पर शिकायत कर सकेंगे। इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए एक बार पंजीकरण जरूरी है। आधार नंबर, पैन कार्ड या वोटर आईडी के साथ मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण होगा। शिकायत की स्थिति की सूचना शिकायतकर्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस से मिल जाएगी। इस प्रणाली से गुमनाम व छद्म नाम वाली शिकायतें खत्म हो जाएंगी, क्योंकि शिकायतकर्ता की पहचान सिस्टम में दर्ज हो जाएगी।

फर्जी जानकारी देने पर कार्रवाई होगी

इस पोर्टल पर शिकायतकर्ताओं को अनिवार्य रूप से अंडरटेकिंग देनी पड़ेगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पोर्टल पर केवल वास्तविक शिकायतें ही आएं। लोकसेवकों की गलत जानकारी देने पर मुकदमा भी चलाया जा सकता है। पोर्टल लॉन्च होने से पहले दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ दो प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा चुका है। इसमें शिकायतकर्ताओं को मैनेज करना या किसी छेड़छाड़ की बहुत कम गुंजाइश होगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।