Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार का वीजा हुआ रद्द, हैदराबाद में होने वाली भारत समिट में आमंत्रित थीं हेले लिंग GTA 6 का दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज, लॉजिटेक ने अपने 7,000 कर्मचारियों को दी गेम खेलने की छुट्टी भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज Qualcomm Layoffs: भारत में 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, जानें किसे कितना मिलेगा सेवरेंस पैकेज आधार कार्ड उम्र का पक्का सबूत नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी जाये प्राथमिकता – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट Stock Market Today: दिवाली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,300 अंक तक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार का वीजा हुआ रद्द, हैदराबाद में होने वाली भारत समिट में आमंत्रित थीं हेले लिंग GTA 6 का दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज, लॉजिटेक ने अपने 7,000 कर्मचारियों को दी गेम खेलने की छुट्टी भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज Qualcomm Layoffs: भारत में 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, जानें किसे कितना मिलेगा सेवरेंस पैकेज आधार कार्ड उम्र का पक्का सबूत नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी जाये प्राथमिकता – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट Stock Market Today: दिवाली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,300 अंक तक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत

डॉ उदित राज ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल मैनेजमेंट का समझाया महत्व, मैनिफेस्टो से लोगों को प्रेरित करने का दिया सुझाव

नई दिल्ली।

पूर्व सांसद डॉ. उदित राज ने शुक्रवार को उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोक सभा क्षेत्र के रॉक फील्ड स्कूल समीप रोहिणी सेक्टर-16, पाकेट ए के बंसल भवन में और बुध विहार फेज-1 में कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल मैनेजमेंट के महत्व को समझाने के लिए शिरकत की।

कांग्रेस गारंटी कार्ड के वितरण और लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए जिला अध्यक्ष रोहिणी विशाल मान ने बंसल भवन में बैठक आयोजित की थी। डॉ. उदित राज ने इस बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव में बूथ लेवल मैनेजमेंट के महत्व के बारे में समझाया। वहीं मैनिफेस्टो(कांग्रेस का गांरटी कार्ड) के वितरण को लेकर अपने सुझाव सांझा किए।

इस बैठक के दौरान डॉ. उदित राज ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बताया कि कांग्रेस का मैनिफेस्टो SC/ST/OBC/Minorities एवं धर्मनिरपेक्ष जनता की ज़रूरत और अधिकार की बात करता है। उदित राज ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में 5 न्याय एवं 25 गारंटी के माध्यम से सबके उत्थान की बात कहीं गई है। इसलिए लोगों को इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने की जरूरत है। इसके लिए कार्यकताओं को मेहनत करने की जरूरत है। उन्हें आगे आकर अपने क्षेत्र में इसका प्रचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को बूथ लेवल मैनेजमेंट को समझने की जरूरत है। अगर बूथ स्तर पर मैनेजमेंट ठीक प्रकार से किया जाएगा तो उसका फायदा पूरे क्षेत्र को प्राप्त होगा। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपने बूथ के हिसाब से कांग्रेस के गांरटी कार्ड को लोगों तक ले जाने का सुझाव दिया।

वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शम्भू दयाल शर्मा के बुध विहार फेज-1 के आवास पर पहुंच उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट को लेकर चुनावी मंत्रणा की। उन्होंने शंभू दयाल शर्मा जी से इस क्षेत्र के लोगों को अपने पक्ष में लाने के लिए कार्यकर्ताओं को सहयोग करने का अनुरोध किया। ताकि कांग्रेस को उत्तर-पश्चिम दिल्ली की सीट पर जीत हासिल हो सके।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।