Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

टीम इंडिया में अनबन की अफवाहों पर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान!

IND vs ENG: टीम इंडिया में अनबन की खबरों पर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज में 4-1 से धमाकेदार जीत दर्ज की. इस जीत के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम के अंदरूनी माहौल को लेकर खुलासा किया और अनबन की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी.

ड्रेसिंग रूम विवाद पर गौतम गंभीर का बयान

इंग्लैंड, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारत दौरे पर आया, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज खेली गई. भारत ने इस सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया। अब भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है, जिसका पहला मुकाबला 6 फरवरी को होगा.

T20 सीरीज का आखिरी मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारत ने 150 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की. इस धमाकेदार जीत के बाद टीम इंडिया की जमकर तारीफ हो रही है.

हालांकि, कुछ समय पहले जब भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जैसी अहम टेस्ट सीरीज हार गया था, तब टीम के ड्रेसिंग रूम में फूट पड़ने की खबरें सामने आई थीं. अब इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज जीतने के बाद गौतम गंभीर ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की है.

गौतम गंभीर ने बताया साच

T20 सीरीज खत्म होने के बाद जब गौतम गंभीर से अभिनव मुकुंद, पार्थिव पटेल और केविन पीटरसन ने टीम के माहौल को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया.

गंभीर ने कहा,
“ये खिलाड़ी लंबे समय से एक-दूसरे के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं. एक महीने पहले भी कई तरह की अफवाहें थीं. जब भारतीय टीम का प्रदर्शन खराब होता है, तो ड्रेसिंग रूम के बारे में कई बातें बनाई जाती हैं. लेकिन जैसे ही नतीजे हमारे पक्ष में आते हैं, सब कुछ सामान्य हो जाता है.”

भारत / इंग्लैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी:

पहला वनडे – 6 फरवरी, नागपुर (विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
दूसरा वनडे – 9 फरवरी, कटक (बाराबती स्टेडियम)
तीसरा वनडे – 12 फरवरी, अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)

इसके बाद टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दुबई रवाना होगी.

ये भी पढ़ें :- 21वीं kWAI कुंग-फू मार्शल आर्ट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिल्ली टीम ने किया शानदार प्रदर्शन

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।