Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल

‘छावा’ की स्टारकास्ट ने दिल्ली में किया फिल्म का प्रमोशन

नई दिल्ली, (न्यूज आफ द डे)

एक्टर विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, निर्देशक लक्ष्मण उतेकर और प्रोड्यूसर दिनेश विजन अपनी 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘छावा’ के प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली आए। प्रमोशनल इवेंट कनॉट प्लेस के पीवीआर प्लाजा में आयोजित किया गया। ‘छावा’ में विक्की कौशल महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसुबाई की भूमिका में नजर आएंगी।

दिनेश विजन ने रश्मिका मंदाना की खूब तारीफ की। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहली बार फिल्म ‘छावा’ में रश्मिका मंदाना के साथ काम किया है और वह बहुत ही सकारात्मक सोच वाली एक्टर हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं आज तक रश्मिका जितने सकारात्मक शख्स से नहीं मिला। वह दूसरों से बहुत अलग हैं। कभी-कभी उन्हें देखकर ऐसा लगता था कि वह पूरी तरह से परेशान और टूटी हुई हैं, लेकिन जब मैं उससे बात करने जाता था, तो वह इतनी सकारात्मक औा ऊर्जा से भरी होती थीं, जितनी कोई नहीं हो सकता। उसकी यह खूबी वाकई काबिले तारीफ है।’ दिनेश विजान ने फिल्म ‘छावा’ के निर्देशक लक्ष्मण उटेकर के बारे में कहा, ‘मैंने लक्ष्मण उटेकर के साथ चार फिल्मों में काम किया है और मुझे उन पर गर्व है। उन्होंने ‘छावा’ में जो योगदान दिया है, वह शायद ही किसी और फिल्म में दिया होगा। जब लक्ष्मण मुझे फिल्म की कहानी सुना रहे थे, तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह एक कहानी मात्र हो सकती है। मैंने उनकी कहानी को हकीकत में महसूस किया है।’ बता दें कि मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।