Thursday, 01 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक Asian Games 2026: पहलवानी में सुनील कुमार कांस्य जीतकर रचा इतिहास, जानिए एशियन गेस्स में कैसा रहा भारत का आज का प्रदर्शन पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक Asian Games 2026: पहलवानी में सुनील कुमार कांस्य जीतकर रचा इतिहास, जानिए एशियन गेस्स में कैसा रहा भारत का आज का प्रदर्शन

चुनाव आयोग सभी उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए बतौर साधन मुहैया कराए धन: अखिल भारतीय मानवतावादी पार्टी

बतौर प्रचार दो गाड़ी, दो सुरक्षा कर्मी और पांच समर्थक और दो महीने के प्रचार की मांग

पार्टियों को हो प्रचार पर रोक, उम्मीदवारों/ जन प्रतिनिधियों द्वारा तीन साल में वादा नही पूरा करने पर संपत्ति जब्त का चुनाव आयोग को हो प्रावधान

नामांकन पत्र के साथ कंडीशन पत्र भी संलग्न करने की मांग

चुनाव आयोग राजनीतिक दलों का पुराना चुनाव चिन्ह करें समाप्त और सभी उम्मीदवारों का बिना भेदभाव एक साथ चुनाव चिन्ह देने का बनाए नियम

घोषणा पत्र के साथ लोकसभा चुनाव के लिए कंडीशन लगाकर उम्मीदवारों के नामों का भी किया ऐलान

नई दिल्ली।

अखिल भारतीय मानवतावादी पार्टी (एबीएमपी) ने दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी की पहचान, विचारधारा और उद्देश्यों के बारे में जानकारी प्रदान की। पार्टी के प्रमुख वक्ताओं ने चुनाव आयोग से मांग की है कि चुनाव आयोग सभी उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए धन बतौर साधन मुहैया करे, ताकि चुनाव प्रक्रिया में समानता के अधिकार के उल्लंघन से संविधान को बचाया जा सके।

उन्होंने पार्टियों के प्रचार पर रोक, उम्मीदवारों/ जन प्रतिनिधियों द्वारा तीन साल में वादा नही पूरा करने पर संपत्ति जब्त का चुनाव आयोग द्वारा प्रावधान करने और राजनीतिक दलों का पुराना चुनाव चिन्ह समाप्त करने एवं और सभी उम्मीदवारों का बिना भेदभाव एक साथ चुनाव चिन्ह देने के लिए नियम बनाने की चुनाव आयोग से मांग की। इस मौके पर अखिल भारतीय मानवतावादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम सागर गुप्ता बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर एबीएमपी के राष्ट्रीय महासचिव राम बहादुर माथुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भिरगू नाथ यादव, राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी हरेंद्र यादव, राष्ट्रीय सचिव सौदागर सिंह, प्रवक्ता डॉ. पीसी यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सीमा गुप्ता, कार्यालय सचिव रामवीर सिंह, एबीएमपी कंट्रोल कमीशन चेयरमैन डॉ. विद्यार्थी प्रसाद, डॉ. ललित कौल और सी पीआई एम सदस्य अंजू गुप्ता सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस प्रेसवार्ता के दौरान राम सागर गुप्ता ने कहा, ” चुनाव में 90 लाख रुपए तक खर्च निर्धारित है। यह बहुत ज्यादा है। क्योंकि जिनके पास धन होता है वो पार्टी ही इस वजह से चुनाव में आगे रहती हैं। यह एक प्रकार से चुनाव प्रक्रिया में समानता के अधिकार का उल्लंघन है। इसलिए चुनाव आयोग से मांग है कि वह इस मुद्दे पर चर्चा करें। जिससे सभी को समानता का अधिकार मिल सके।”

राम बहादुर माथुर ने चुनावी वित्त पर सीमा लगाने और उम्मीदवारों द्वारा धन खर्च का प्रावधान समाप्त करने की मांग की। उन्होंने कहा, “चुनाव प्रक्रिया में समर्थनीय और पारदर्शी नियम लागू किए जाने चाहिए।” उन्होंने बतौर प्रचार के लिए दो गाड़ी, दो सुरक्षाकर्मी और पांच समर्थक व दो महीने प्रचार करने देने की चुनाव आयोग से मांग की।

भिरगू नाथ यादव ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को चुनाव लड़ने का अवसर प्रदान करने की मांग की और हरेंद्र यादव ने चुनाव आयोग से इस बारे में नए नियम बनाने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा, “ऐसे नियम बनाए जाएं जिनसे आम जनता को भी चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने का अधिक अवसर मिले।”

पार्टी के वक्ताओं ने कहा कि यह प्रेस कांफ्रेंस एक महत्वपूर्ण कदम है जिसमें पार्टी ने अपने मांगों को लेकर सामाजिक समर्थन को जुटाने की कोशिश की है और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सुधार के लिए अपनी आवाज बुलंद की है। वक्ताओं ने सभी का आभार व्यक्त किया और उनके मांगों के लिए सभी के समर्थन और सहयोग की अपील की। इसके अलावा पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया और नये नियम के कंडीशन के साथ उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान किया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।