Saturday, 24 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
JDU ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को 6 साल के लिए निष्कासित किया, विधानसभा सदस्यता रद्द करने की भी मांग UP PET 2026: उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में परीक्षा कल से शुरू, 35 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल! जानें नियम और सुरक्षा व्यवस्था Jamia Protest: जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर बढ़ता विवाद, प्रशासन ने कक्षाएं ऑनलाइन संचालित करने के आदेश दिए Ateshgah Fire Temple: अजरबैजान का अनोखा अग्नि मंदिर, जहां मिलते हैं तीन अलग-अलग परंपराओं के निशान DR Congo में इबोला वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल शुरू, जानें क्यों अहम है टुमैनी अध्ययन जब झूठ भी सच की तरह दिखने लगे: AI डीपफेक के दौर में भारतीय लोकतंत्र और पत्रकारिता की सबसे बड़ी चुनौती IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को बनाया हेड कोच, महेला जयवर्धने की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी डॉ. के. ए. पॉल के नेतृत्व में 25 अक्टूबर को डलास में शांति रैली JDU ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को 6 साल के लिए निष्कासित किया, विधानसभा सदस्यता रद्द करने की भी मांग UP PET 2026: उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में परीक्षा कल से शुरू, 35 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल! जानें नियम और सुरक्षा व्यवस्था Jamia Protest: जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर बढ़ता विवाद, प्रशासन ने कक्षाएं ऑनलाइन संचालित करने के आदेश दिए Ateshgah Fire Temple: अजरबैजान का अनोखा अग्नि मंदिर, जहां मिलते हैं तीन अलग-अलग परंपराओं के निशान DR Congo में इबोला वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल शुरू, जानें क्यों अहम है टुमैनी अध्ययन जब झूठ भी सच की तरह दिखने लगे: AI डीपफेक के दौर में भारतीय लोकतंत्र और पत्रकारिता की सबसे बड़ी चुनौती IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को बनाया हेड कोच, महेला जयवर्धने की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी डॉ. के. ए. पॉल के नेतृत्व में 25 अक्टूबर को डलास में शांति रैली

ग्लोबल बिजनेस कन्वेंशन 2024 को लेकर की गई चर्चा, नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड चेयरमैन सुनील सिंघी को किया आमंत्रित

गुरुग्राम।

गुरुग्राम, हरियाणा में नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल (NHWC) के नेशनल ट्रेड एंड इंडस्ट्री काउंसिल संयोजक गुंजन मेहता, संस्था के लीगल एडवाइजर एडवोकेट नवीन गुप्ता, हरियाणा ट्रेडर वेलफेयर बोर्ड के सदस्य और ग्लोबल चेयरमैन डॉ. पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड, भारत सरकार के चेयरमैन सुनील जे सिंघी के साथ उनके दिल्ली कार्यालय में मुलाकात कर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में उन्होंने उद्योग जगत, ट्रेडर्स और छोटे व्यापारियों से संबंधित विषयों पर चर्चा की।

इस दौरान सुनील जे सिंघी को गुरुग्राम में आयोजित होने वाले आगामी “ग्लोबल बिजनेस कन्वेंशन 2024” के लिए सादर आमंत्रित किया गया। नवीन गुप्ता, गुंजन मेहता और डॉ. पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने चेयरमैन सुनील सिंघी को गुरुग्राम के एक्सपोर्ट, लॉजिस्टिक्स, उद्योग और व्यापार क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम, जो विश्व स्तर पर एक महत्वपूर्ण औद्योगिक नगरी के रूप में जाना जाता है, को और भी ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए यह आयोजन महत्वपूर्ण साबित होगा।

सुनील सिंघी ने इस बैठक के दौरान कहा कि नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल द्वारा संचालित नेशनल ट्रेड एंड इंडस्ट्री काउंसिल जिस प्रकार से उद्यमियों और व्यापारियों को एक मंच प्रदान कर रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से उद्योग और व्यापार जगत प्रशासन के साथ सीधे संवाद कर सकता है, जिससे उनकी समस्याओं और सुझावों पर ध्यान दिया जा सकता है।

बैठक के दौरान, चेयरमैन सुनील सिंघी ने गुरुग्राम में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर इस आयोजन में शामिल होने की इच्छा जताई और इस दिशा में लगातार सहयोग करने का आश्वासन दिया। यह बैठक उद्योग और व्यापारियों के लिए एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।