Wednesday, 09 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Colonel Sanders Birthday: 40 की उम्र में रोडसाइड सर्विस स्टेशन चलाने वाला व्यक्ति कैसे बना KFC का संस्थापक? UK-Israel Tension: ब्रिटेन ने वेस्ट बैंक की इजरायली बस्तियों से आने वाले सामान पर लगाया प्रतिबंध, 12 देशों का बढ़ता दबाव और इजरायल की जवाबी कार्रवाई Amitabh Bachchan KBC 18: ‘बिग बी’ ने दिए ‘रिटायरमेंट’ के संकेत? कहा- KBC होस्ट करना हो रहा है मुश्किल…! पाकिस्तान क्रिकेट पर फिर मंडराया फिक्सिंग का साया! खिलाड़ियों के फोन हुए जब्त, जानिए पाक क्रिकेट में फिक्सिंग से जुड़े 7 बड़े मामले PNB के करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ की नकली करेंसी! NIA ने बैंक मैनेजर को किया गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन ने बढ़ाई चिंता बिहार-यूएई साझेदारी से फूड प्रोसेसिंग और निवेश को मिलेगी नई गति नई Tata Sierra EV बताकर ग्राहक को दी कार, ओडोमीटर पर दिखी 900 किमी रनिंग; 80 किमी बाद हुई बंद, रिफंड की मांग ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया एल्गोरिदम पर शिकंजा, अब यूजर्स तय करेंगे क्या देखना है! नियम न मानने पर कंपनियों को देना होगा भारी जुर्माना Colonel Sanders Birthday: 40 की उम्र में रोडसाइड सर्विस स्टेशन चलाने वाला व्यक्ति कैसे बना KFC का संस्थापक? UK-Israel Tension: ब्रिटेन ने वेस्ट बैंक की इजरायली बस्तियों से आने वाले सामान पर लगाया प्रतिबंध, 12 देशों का बढ़ता दबाव और इजरायल की जवाबी कार्रवाई Amitabh Bachchan KBC 18: ‘बिग बी’ ने दिए ‘रिटायरमेंट’ के संकेत? कहा- KBC होस्ट करना हो रहा है मुश्किल…! पाकिस्तान क्रिकेट पर फिर मंडराया फिक्सिंग का साया! खिलाड़ियों के फोन हुए जब्त, जानिए पाक क्रिकेट में फिक्सिंग से जुड़े 7 बड़े मामले PNB के करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ की नकली करेंसी! NIA ने बैंक मैनेजर को किया गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन ने बढ़ाई चिंता बिहार-यूएई साझेदारी से फूड प्रोसेसिंग और निवेश को मिलेगी नई गति नई Tata Sierra EV बताकर ग्राहक को दी कार, ओडोमीटर पर दिखी 900 किमी रनिंग; 80 किमी बाद हुई बंद, रिफंड की मांग ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया एल्गोरिदम पर शिकंजा, अब यूजर्स तय करेंगे क्या देखना है! नियम न मानने पर कंपनियों को देना होगा भारी जुर्माना

विराट कोहली ने तोड़ा बीसीसीआई का नियम, गोपनीय जानकारी लीक करने पर नाराज हुए बड़े अधिकारी

बीसीसीआई की ओर से खिलाड़ियों को दिए गए निर्देश

नई दिल्ली।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर विवादों में हैं। कोहली ने एशिया कप से पहले योयो टेस्ट दिया था और इसमें 17.2 का स्कोर हासिल किया था। टेस्ट के बाद विराट ने अपनी फोटो शेयर की थी और बताया था कि उन्होंने योयो टेस्ट में 17.2 का स्कोर हासिल किया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर कोहली की फिटनेस की जमकर तारीफ हुई, लेकिन बीसीसीआई के आधिकारियों को यह रास नहीं आया और सभी खिलाड़ियों को निर्देश दिए गए हैं कि गोपनीय जानकारियां किसी के साथ साझा न करें।

इंस्टाग्राम पर कोहली की फोटो और योयो टेस्ट का स्कोर वायरल होने के कुछ घंटों बाद भारतीय टीम प्रबंधन ने कथित तौर पर सभी भारतीय क्रिकेटरों के लिए सख्त दिशानिर्देश जारी किए। बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों की तरफ से खिलाड़ियों से कहा गया कि वे गोपनीय जानकारी के अंतर्गत आने वाले अपने यो-यो टेस्ट स्कोर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट न करें। ऐसी जानकारी है कि एशिया कप से पहले बेंगलुरु के अलुर में एक फिटनेस और तैयारी शिविर में मौजूद सभी क्रिकेटरों को “मौखिक रूप से” दिशानिर्देश दिए गए थे।

एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कोहली ने खुलासा किया था कि उन्होंने 17.2 स्कोर के साथ यो-यो टेस्ट पास कर लिया है। बीसीसीआई द्वारा अनिवार्य फिटनेस पैरामीटर 16.5 है। विराट कोहली के सार्वजनिक रूप से अपने योयो टेस्ट स्कोर का खुलासा करने से बीसीसीआई खुश नहीं था और अधिकारी लगभग तुरंत ही हरकत में आ गए। उन्होंने खिलाड़ियों को याद दिलाया कि सार्वजनिक मंच पर ऐसी गोपनीय जानकारी का खुलासा करने से ‘अनुबंध का उल्लंघन’ हो सकता है।

बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार “खिलाड़ियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी गोपनीय मामले को पोस्ट करने से बचने के लिए मौखिक रूप से सूचित किया गया है। वे प्रशिक्षण के दौरान तस्वीरें पोस्ट कर सकते हैं लेकिन स्कोर पोस्ट करने से अनुबंध के नियम का उल्लंघन होता है।”

एशिया कप से पहले छह दिन का प्रशिक्षण शिविर

एशिया कप में भाग लेने वाले भारतीय क्रिकेटर अलूर में छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए हैं। गुरुवार को शुरू हुए इस शिविर में विराट कोहली के अलावा भारत के कप्तान रोहित शर्मा और उप-कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी कैंप के पहले दिन यो-यो टेस्ट पास किया। इस शिविर में मुख्य रूप से वे क्रिकेटर शामिल हैं जो एशिया कप टीम का हिस्सा हैं और वेस्टइंडीज से लौटने के बाद आयरलैंड के दौरे पर नहीं गए। इस सूची में कोहली, रोहित, पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज शामिल हैं।

तीन मैचों की टी20 सीरीज में आयरलैंड को 2-0 से हराने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन और तिलक वर्मा के शुक्रवार को शिविर में शामिल होने की उम्मीद है। शिविर में पहले दिन योयो टेस्ट को छोड़कर अभ्यास काफी हद तक इनडोर सत्रों तक ही सीमित था। शुक्रवार से मैदान में अभ्यास करने पर जोर होगा। शिविर के दौरान कई पैमानों के आधार पर खिलाड़ियों की जांच की जाएगी, जिसमें लिपिड प्रोफाइल, रक्त शर्करा, यूरिक एसिड, कैल्शियम, विटामिन बी 12 और डी, क्रिएटिनिन, टेस्टोस्टेरोन और डेक्सा परीक्षण आदि शामिल हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।