Wednesday, 14 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
‘एनालॉग पनीर’ की बिक्री पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा केंद्र और FSSAI से जवाब, जानें असली पनीर से कैसे अलग है उत्पाद लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त आज जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1,500; जानें स्टेटस चेक करने का तरीका फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में हाइजैक अलर्ट के बाद मचा हड़कंप, जयपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग सऊदी अरब में सुरक्षा संकट के बीच इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर की उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द ECB Central Contracts: जो रूट के पास तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, ECB से मिला दो साल का कॉन्ट्रैक्ट फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट पर बड़ा साइबर हमला, 50°C तक गर्म हुए फ्रिज! करोड़ों यूरो के नुकसान की आशंका गंगा नहीं, बल्कि यह है भारत की सबसे प्राचीन नदी! जानिए करोड़ों साल पुरानी नदी का इतिहास ‘Breaking Bad’ फेम RJ Mitte का 34 साल की उम्र में निधन, मनोरंजन जगत में छाई शोक की लहर ‘एनालॉग पनीर’ की बिक्री पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा केंद्र और FSSAI से जवाब, जानें असली पनीर से कैसे अलग है उत्पाद लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त आज जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1,500; जानें स्टेटस चेक करने का तरीका फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में हाइजैक अलर्ट के बाद मचा हड़कंप, जयपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग सऊदी अरब में सुरक्षा संकट के बीच इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर की उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द ECB Central Contracts: जो रूट के पास तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, ECB से मिला दो साल का कॉन्ट्रैक्ट फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट पर बड़ा साइबर हमला, 50°C तक गर्म हुए फ्रिज! करोड़ों यूरो के नुकसान की आशंका गंगा नहीं, बल्कि यह है भारत की सबसे प्राचीन नदी! जानिए करोड़ों साल पुरानी नदी का इतिहास ‘Breaking Bad’ फेम RJ Mitte का 34 साल की उम्र में निधन, मनोरंजन जगत में छाई शोक की लहर

कुंभकरण को चिर निद्रा से जगाने के लिए डिजिटल साउण्ड की आवाज, हाथी की चिघाड़, शेर की दहाड़ का इस्तेमाल किया

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

लालकिला मैदान में आयोजित ख्याति प्राप्त लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया आज श्री पीयूष गोयल वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, भारत सरकार ने लीला स्थल पर प्रभु श्री राम की लीला का अवलोकन किया तथा प्रभु श्री रामचन्द्र जी का तिलक कर वंदना की और आशीर्वाद लिया, इस अवसर पर सभी राम भक्तों को दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई दी।

लीला के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के अनुसार आज गणेश वंदना से लीला का प्रारंभ हुआ, कुंभकरण वध, लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध, मेघनाद वध, सुलोचना का शीश मांगने हेतु रावण से आज्ञा मांगना, राम शिविर में सुलोचना का आना, पति का शीश लेकर जाना, विभीषण का उसे आत्म दाह के लिए रोकना, रावण द्वारा अहिरावण का आहवान पाताल लोक से अहिरावण का आगमन, राम-शिविर से अहिरावण द्वारा भेष बदलकर राम लक्ष्मण को पाताल लोक ले जाना, मकरध्वज हनुमान युद्ध, अहिरावण वध तक की लीला का मंचन हुआ।

अर्जुन कुमार ने यह भी बताया कि दिल्ली के पूर्व मेयर जत्थेदार अवतार सिंह कद, वजन, बुंलद आवाज से जाने जाते है, आज लीलास्थल लालकिला मैदान पर कुंभकरण का दमदार अभिनय किया मैदान पर बैठे सभी रामभक्तों ने तालिया बजाई । डिजिटल साउंड की आवाज में 135 किलो के जत्थेदार अवतार सिंह कुंभकरण को चिर निद्रा से उठाने के लिए 8 ट्रेक साउण्ड, जमीन हिला देने वाली आवाज से, हाथी की चिघाड़, शेर की दहाड़, 101 मटके फोडे गये, तीर, भाले से भेदकर, ढोल, नगाडे के नाद से जगाया गया, खाने के लिए 101 किलो मिठाई, खाना, सैकड़ो लीटर पानी पिलाया गया।

कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने यह भी जानकारी दी कि लीला स्थल लाल किला मैदान पर दशहरा पर्व के लिए 120-110-100 फीट हाईट के रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतलें लगाये गये है, पुतले बहुत ही आर्कषक है, जब रावण के पुतले पर तीर चलेगा तो नाभी से अमृत गिरेगा, आंखे मटकेंगी, आंखो से खून के आंसु टपेंगे, हाथ में तलवारें घुमती नजर आयेंगी, गले की मालाएं रंग- बिरंगी अलग अलग रंगों में नजर आयेंगी, मुंह से हे राम, हे राम का उदघोष करते हुए पुतले का दहन होगा। वही लीला स्थल पर रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतले के अलावा चौथा पुतला भी लगाया गया है महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ, पिछले दिनों कोलकता में डाक्टरों की हड़ताल की वजह से हजारों लोगों को इलाज से वंचित होना पड़ा, सरकार से आग्रह है कि कड़े कानून बनाये जाये महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए। महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ अत्याचारियों के पुतले का दहन होगा।

लीला पश्चात् कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल, चेयरमैन पवन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यभूषण जैन, सौरव गुप्ता, संदीप भूटानी, कोषाध्यक्ष अंकुर गोयल, लीला मंत्री प्रवीण सिंहल, राजेश वर्मा, गौरव सुरी, राजकुमार गुप्ता, वीरू सिंघी, लोकेश बंसल आदि सभी पदाधिकारियों ने आये हुए सभी अतिथियों का सम्मान किया और प्रभु श्रीराम की आरती एवं चरण वंदना के साथ लीला सम्पन्न हुई ।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।