Sunday, 02 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल झारखंड JPSC पेपर लीक के आरोपों पर बढ़ता बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, BJP ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में ₹200 से ज्यादा की कटौती, दिल्ली-कोलकाता में कारोबारियों को राहत दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल झारखंड JPSC पेपर लीक के आरोपों पर बढ़ता बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, BJP ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में ₹200 से ज्यादा की कटौती, दिल्ली-कोलकाता में कारोबारियों को राहत

अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली के बुजुर्गों को रामलला के दर्शन कराएगी AAP सरकार

नई दिल्ली।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अमीरी और गरीबी की खाई को मिटाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली के बुजुर्गों को रामलला का दर्शन कराएगी। साथ ही उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर कहा कि यह गर्व की बात है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली से अयोध्या तक बुजुर्गों की यात्रा को प्रायोजित करने की पूरी कोशिश करेंगे। एक ओर जहां हमें भगवान राम के प्रति समर्पित होना है, वहीं दूसरी ओर पूरी ईमानदारी के साथ अपने राष्ट्र के कल्याण के लिए भी समर्पित होना है। अगर हम भगवान राम के रास्ते पर चलें तो भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनने से कोई नहीं रोक सकता।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, ‘अभी कुछ दिन पहले 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। यह पूरे देश और विश्व के लिए यह बेहद खुशी और बधाई की बात है। चारों तरफ लोगों ने खूब उत्सव मनाया। बुजुर्गों को हमने तीर्थयात्रा करानी चालू की है। आजतक 75 साल में कभी किसी सरकार ने अपने बुजुर्गों के लिए इतना नहीं सोचा होगा। हम अपने बुजुर्गों को रामेश्वरम, शिरडी, पुरी जी, हरिद्वार-ऋृषिकेश, अयोध्या लेकर जाते हैं। ऐसे 12 स्थान हैं, जहां हम बुजुर्गों को तीर्थयात्रा कराने ले जाते हैं।श्रवण जो अपने माता-पिता को तीर्थयात्रा कराने ले गए थे। बुजुर्गों को तीर्थयात्रा कराने का सबसे अधिक पुण्य मिलता है। बुजुर्गों को तीर्थयात्रा कराने, उनके रहने, आने-जाने खाने का सारा खर्चा दिल्ली सरकार देती है।’

केजरीवाल ने कहा, ‘अभी तक 83 हजार बुजुर्गों को दिल्ली सरकार तीर्थ यात्रा करा चुकी है। अब चूंकि अयोध्या में श्रीरामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। वहां अब जाने की इच्छा लोगों की आ रही होगी कि हमें अयोध्या में श्रीरामलला का दर्शन करने जाना है। हम कोशिश करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को अयोध्या लेकर जाएं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।