Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी

एयर टैक्सी से सिर्फ 7 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली से गुरुग्राम

2026 से शुरू होने की उम्मीद

नई दिल्ली।

दिल्ली में ट्रैफिक का पूरा सीन अगले दो सालों में बदल सकता है। लोग आसमान में उड़ती एयर टैक्सियां देखेंगे। दिल्ली से गुरुग्राम के लिए ऐसी ही योजना है। भविष्य में ये एयर टैक्सियां दिल्ली के कनॉट प्लेस से हरियाणा के गुरुग्राम तक यात्रियों को सिर्फ 7 मिनट में पहुंचाएंगी। यानी लोगों को अब गुरुग्राम पहुंचने के लिए घंटों का सफर नहीं करना पड़ेगा। यह योजना लो-कॉस्ट एयरलाइन इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज और अमेरिका की आर्चर एविएशन लेकर आ रही हैं। इसके तहत आने वाले दो सालों में ऑल इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी सर्विस शुरू करने की प्लानिंग की गई है।

एयर टैक्सी सर्विस के साल 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है। इनसे लोगों को सड़क मार्ग से लगभग 27 किलोमीटर की कनॉट प्लेस से गुरुग्राम के बीच की दूरी सिर्फ 7 मिनट में तय करने की सुविधा मिलेगी। मिली जानकारी के अनुसार, आर्चर एविएशन ने 200 ‘इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) विमान’ उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता की घोषणा की है। इन 200 विमानों में से प्रत्येक में 12 ‘रोटर’ लगे हैं। इनकी कुल लागत लगभग 1 अरब डॉलर या लगभग 8,337 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। इन उन्नत विमानों में एक पायलट के अलावा 4 यात्रियों को बैठाने की क्षमता होगी। ये हेलीकॉप्टरों की तरह काम करेंगे। हालांकि इनमें शोर का स्तर कम होगा। सुरक्षा उपाय भी बेहतर होंगे।

मुंबई और बेंगलुरु में भी शुरू होंगी सेवाएं

दिल्ली के अलावा इंटरग्लोब और आर्चर एविएशन के बीच सहयोग से शुरुआत में मुंबई और बेंगलुरु में भी ऐसी ही सेवाएं शुरू होने का अनुमान है। आर्चर एविएशन के संस्थापक और सीईओ एडम गोल्डस्टीन ने बताया है कि वर्तमान में अमेरिकी नियामक संस्था ‘फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए)’ के साथ चर्चा चल रही है। इसके विमान के लिए प्रमाणन प्रक्रिया अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है। एफएए से प्रमाणन प्राप्त करने के बाद भारतीय विमानन नियामक डीजीसीए अपनी प्रमाणन प्रक्रिया शुरू करेगा।

एयर टैक्सी का इतना हो सकता किराया

कनॉट प्‍लेस से गुरुग्राम के बीच 27 किलोमीटर की सामान्य यात्रा के लिए आमतौर पर कार से लगभग 1500 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इसे पूरा करने में लगभग 1.30 घंटे लगते हैं। ट्रैफिक की स्थिति पर भी काफी कुछ निर्भर करता है। इसके चलते अवधि बढ़ भी सकती है। प्रस्‍तावित एयर टैक्सी सर्विस का मकसद यात्रियों को कनॉट प्लेस से गुरुग्राम तक सिर्फ 7 मिनट में पहुंचाना है। इसका अनुमानित किराया लगभग 2 हजार रुपये हो सकता है। भारत में यह सेवा 2026 तक शुरू होने का अनुमान है। परिचालन गतिविधियों के लिए 200 ‘मिडनाइट विमानों’ को तैनात करने का लक्ष्य है। इलेक्ट्रिक विमान में ‘छह बैटरी पैक’ होंगे। ये 30-40 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाएंगे। इसके मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी निखिल गोयल ने बताया है कि एक मिनट चार्ज का मतलब मोटे तौर पर एक मिनट की उड़ान है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।