Sunday, 02 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल

एयरपोर्ट पर पकड़ा गया आईडी कार्ड के साथ फर्जी पायलट, पहन रखी थी सिंगापुर एयरलाइंस की वर्दी

नई दिल्ली।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक फर्जी पॉयलट पकड़ा गया है। सीआईएसएफ ने फर्जी पायलट को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी यूपी के गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला है। उसकी पहचान 24 साल के संगीत सिंह के रूप में हुई है।

बता दें कि 25 अप्रैल को एयरपोर्ट स्काईवॉक के पास वह पायलट की यूनिफॉर्म में एयरपोर्ट पर घूम रहा था। अधिकारियों को उस पर संदेह हुआ तो पूछताछ की गई। तो उसने बताया कि वो सिंगापुर एयरलाइंस में पायलट है, उसके गले में एक आईडी कार्ड भी लटका हुआ था। जिसके बाद सख्ती से पूछताछ पर पूरे मामले का खुलासा हुआ है। आरोपी ने बिजनेस कार्ड मेकर ऐप से सिंगापुर एयरलाइंस के पायलट का फर्जी आईडी कार्ड बना लिया था, इसके बाद उसने द्वारका इलाके से पायलट की यूनिफॉर्म खरीदी थी।

जांच में पता चला कि आरोपी ने साल 2020 में मुंबई से 1 साल का एविएशन हॉस्पिटेलिटी कोर्स किया था। वो अपने परिवार से भी झूठ बोलता रहा। वो घरवालों को बताता रहा कि वो एक पायलट है। फिलहाल सीआईएसएफ ने फर्जी पायलट को पकड़कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है। दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।