Tuesday, 23 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध

उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट: डॉ. उदित राज ने सौंपी पंडित सुखबीर शर्मा को रोहिणी विधान सभा की कमान तो डॉ. नरेश कुमार को दिया किराड़ी विधानसभा का दायित्व

संगठन को मजबूती से आगे बढ़ा रहे, विधानसभा के लिए कैंपेन कमेटी के चैयरमेन चुनने का शुरू किया काम

नई दिल्ली।

कांग्रेस, भाजपा से उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से प्रचार और बूथ प्रबंधन में आगे निकल गई है। इस वजह से ही दिल्ली की उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट हॉट भी बनी हुई है। इसकी मुख्य वजह कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. उदित राज हैं। जो अपनी लोकसभा क्षेत्र के बूथों पर प्रबंधन के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी तय करते आ रहे हैं। उनकी रणनीति है कि ग्राउंड स्तर पर पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ सके। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी यही कहता आ रहा है कि बूथ जीता तो चुनाव जीता। डॉ. उदित राज ने सोमवार को मुख्य चुनावी कार्यालय पर सभी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने पंडित सुखबीर शर्मा को रोहिणी विधानसभा की कमान तो डॉ. नरेश कुमार को किराड़ी विधानसभा का दायित्व दिया। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभाओं के लिए कैंपेन कमेटी के चेयरमैन चुनने का काम भी शुरू कर दिया है।

इस सीट को जीतने के लिए डॉ. उदित राज बूथ लेवल पर नए फॉर्मूले से लड़ रहे हैं। इसमें ब्लॉक लेवल एजेंट्स की जिम्मेदारी को अहम रखा गया है। और ये कांग्रेस के लिए बीजेपी के सामने यह फॉर्मूला एक ब्रह्मास्त्र की तरह काम कर रहा है। इसके तहत यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि हर पुराने कार्यकर्ता को जो संपर्क में नही हैं उन्हें भी कांग्रेस संगठन से जोड़ा जाए। इसके तहत ही डॉ. उदित राज ने विधानसभाओं के लिए कैंपेन कमेटी के चेयरमैन चुनने का काम शुरू कर दिया है। डॉ. उदित राज संगठन को खुद ही मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं। जिसके लिए वह छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ताओं से लगातार मिल रहे हैं। डॉ. उदित राज ने माइक्रो मैनेजमेंट के तहत पहले विधानसभा चैयरमेन, उनके नीचे वार्ड अध्यक्ष, उनके नीचे बूथ लेवल कार्यकर्ता का एक जाल बनाया है। जिससे 100 फीसदी जीत इस सीट पर सुनिश्चित की जा सके। डिजिटल कैंपेन की भी जिम्मेदारी तय कर दी गई है। उन्होंने यह जिम्मेदारी अपने बेटे अभी राज को दी है।

डॉ. उदित राज ने कहा, ‘ जीत सुनिश्चित करने के ध्येय को साकार करने के लिए माइक्रो लेवल पर काम भी शुरू हो चुका है। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को बार-बार पार्टी व प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही मतदान के समय पोलिंग बूथ पर पार्टी के एजेंट भी तय किए जा रहे हैं। पार्टी की प्रचार सामग्री जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। लोगों का हमारे गठबंधन के प्रति भारी जन समर्थन है। लेकिन यह वोट में तब्दील हो सके, इसके लिए ही इस मास्टर प्लान पर सही तरह से अमल जरूरी है और इसके लिए ही कैंपेन कमेटी चैयरमेन चुनने का काम शुरू कर दिया गया है।’

युवा कांग्रेस के डिजिटल अभियान से कराएंगे रू-ब-रू

उन्होंने कहा, ‘भारतीय युवा कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए डिजिटल अभियान भी लॉन्च कर दिया है। इसका उद्देश्य पहली बार मतदाताओं को वोट देने, मुद्रास्फीति, बेरोजगारी, समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोगों को प्रोत्साहित करना है। इसके लिए भी जिम्मेदारी तय कर दी गई है। ताकि सोशल मीडिया पर लोगों को एकजुट किया जाए। साथ ही क्षेत्र में भी इस अभियान से लोगों को रू-ब-रू कराया जाएगा। देश जिन वास्तविक चुनौतियों से जूझ रहा है, उनसे लोगों को अवगत कराना जरूरी है।’

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।